Hindi Newsविदेश न्यूज़Obama face on monkey body Trump had to delete the social media post after the controversy
बंदर के शरीर पर ओबामा का चेहरा, बवाल के बाद ट्रंप को डिलीट करनी पड़ी सोशल मीडिया पोस्ट

बंदर के शरीर पर ओबामा का चेहरा, बवाल के बाद ट्रंप को डिलीट करनी पड़ी सोशल मीडिया पोस्ट

संक्षेप:

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें चिंपैंजी के शरीर पर बराक ओबमा और मिशेल ओबामा के चेहरे लगाए गए थे। इस पोस्ट को उन्होंने डिलीट कर दिया है। 

Feb 07, 2026 11:35 am ISTAnkit Ojha एपी
share Share
Follow Us on

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और पत्नी मिशेल को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दी है। हालांकि वह इसके लिए माफी मांगने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने कोई गलती नहीं की है।' राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल चुनावी षड्यंत्र सिद्धांतों के बारे में एक वीडियो साझा करने के लिए किया था, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा को चिम्पैंजी के रूप में दिखाया गया था।

जानकारी के मुताबिक उनकी इस पोस्ट को लेकर उनकी अपनी पार्टी रिपब्लिकन में ही विरोध होने लगा था। इसके अलावा डेमोक्रेट्स और सिविल राइट्स से जुड़े संगठन भी इसके विरोध मेंखड़े हो गए थे। यहां तक कि वाइट हाउस के कर्मचारियों ने भी इस पोस्ट पर आपत्ति जताई थी। ट्रंप के गुरुवार रात के पोस्ट पर देश के पहले अश्वेत राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के प्रति उनके रवैये को लेकर तुरंत ही तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

2020 के चुनाव को लेकर दावे कर रहे हैं ट्रंप

यह घटनाक्रम सोशल मीडिया पर जारी उन तमाम गतिविधियों का हिस्सा है, जिन्होंने ट्रंप के इस झूठे दावे को हवा दी कि 2020 की चुनावी जीत उनसे चुरा ली गई थी, जबकि देश भर की अदालतों और ट्रंप के पहले कार्यकाल के अटॉर्नी जनरल को चुनाव परिणामों को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रकार के धोखाधड़ी का कोई सबूत नहीं मिला था।

ट्रंप द्वारा रात भर 'ट्रुथ सोशल' पर साझा की गई दर्जनों पोस्ट में से एक, 62 सेकंड की इस क्लिप का लगभग पूरा हिस्सा एक रूढ़िवादी वीडियो से लिया गया प्रतीत होता है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान चुनावी राज्यों में 'वोटिंग मशीन' में जानबूझकर छेड़छाड़ की गई थी।

वीडियो क्लिप में दो चिम्पैंजी का एक छोटा सा दृश्य था, जिन पर ओबामा दंपति के मुस्कुराते हुए चेहरे चिपका दिए गए थे। ये दृश्य एक लंबे वीडियो से लिए गए हैं, जिसे पहले एक प्रभावशाली रूढ़िवादी 'मीम' निर्माता ने प्रसारित किया था। इसमें ट्रंप को ''जंगल का राजा'' दिखाया गया और जो बाइडन सहित कई डेमोक्रेटिक नेताओं को जानवरों के रूप में चित्रित किया गया है। बाइडन को केला खाते हुए चिम्पैंजी के रूप में दर्शाया गया था।

लेविट ने कहा, ''यह इंटरनेट पर वायरल एक मीम वीडियो का अंश है जिसमें राष्ट्रपति ट्रंप को जंगल का राजा और डेमोक्रेट्स को 'लायन किंग' के किरदार के रूप में दिखाया गया है।'' लेविट ने संदेश में 'डिज्नी' की 1994 की फिल्म का जिक्र किया। कृपया इस झूठे आक्रोश को रोकें और आज किसी ऐसी चीज पर रिपोर्ट करें जो वास्तव में अमेरिकी जनता के लिए मायने रखती हो।

ट्रंप ने अपने पोस्ट में, वीडियो पर कोई टिप्पणी नहीं की था। राष्ट्रपति ट्रंप की सोशल मीडिया पर लगातार आलोचना करने वाले समूह 'रिपब्लिकन्स अगेंस्ट ट्रंप' ने इस पोस्ट और इसकी ''नस्लवादी तस्वीर'' की कड़ी आलोचना की। ट्रंप और व्हाइट हाउस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट अक्सर मीम और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से तैयार किए गए वीडियो को रीपोस्ट करते हैं। जैसा कि लेविट ने शुक्रवार को किया, ट्रंप के सहयोगी आमतौर पर आलोचनाओं को खारिज कर देते हैं और इन तस्वीरों को हास्यपूर्ण बताते हैं। ट्रंप ने पूर्व में भी ओबामा परिवार की व्यक्तिगत रूप से कड़ी आलोचना की है तथा उनके बारे में भड़काऊ और कभी-कभी नस्लवादी टिप्पणियां कीं।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;