पाकिस्तान नहीं, यहां हो सकता है अमेरिका और ईरान के बीच समझौता; डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ समझौता बेहद करीब है। उन्होंने कहा कि केवल दस्तावेजों पर साइन होने बाकी हैं और फाइनल समझौता यूरोप में ही होगा। इससे पाकिस्तान के इरादों पर पानी फिर सकता है।

पाकिस्तान नहीं, यहां हो सकता है अमेरिका और ईरान के बीच समझौता; डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा

अमेरिका और ईरान के बीच समझौता करवाने का क्रेडिट लेने के पीछे पाकिस्तान लंबे समय से पड़ा हुआ है। पाकिस्तान में एक बार वार्ता फेल भी हो चुकी है। वहीं अब डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच समझौता बेहद करीब है लेकिन पाकिस्तान में समझौते पर हस्ताक्षर नहीं होंगे बल्कि यह डील यूरोप में फाइनल होगी। ट्रंप ने दावा किया को दोनों देशों के बीच बड़ा समझौता होने वाला है। हालांकि ईरान ने इस बात से इनकार कर दिया है।

डोनाल्ड ट्रंप से जब सवाल किया गया कि क्या ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतभा खामेनेई डील को लेकर तैयार हो गए हैं तो उन्होंने कहा, मैं जानता हूं उनका जवाब हां में ही हैं। ट्रंप ने कहा कि ईरान परमाणु हथियार छोड़ने को तैयार है। वे ना तो परमाणु हथियार खरीदेंगे और ना ही खुद विकसित करेंगे। ट्रंप ने कहा, हाल ही में स्थितियां बहुत गंभीर हो गई थीं। जो कुछ भी हुआ, मैं करना नहीं चाहता था। लेकिन कई बार हमला करना भी जरूरी हो जाता है।

टकराव बढ़ा फिर नरम पड़े ट्रंप

बता दें कि बीते तीन दिन से ईरान और अमेरिका में फिर से टकराव बढ़ गया था और युद्धिराम का उल्लंघन करते हुए दोनों तरफ से हमले होने लगे थे। इसके बाद गुरुवार को ट्रंप ने कहा कि वह अब ईरान पर हमला नहीं करना चाहते। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने 'यह कदम इस आधार पर उठाया है कि ईरान के साथ बातचीत ईरानी नेतृत्व के सर्वोच्च स्तर तक पहुंच चुकी है और उसे मंजूरी मिल चुकी है।'

ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि नाज़ुक युद्धविराम को बढ़ाने की बातचीत में प्रगति हुई है। उन्होंने पोस्ट किया कि 'चर्चाएं और अंतिम बिंदु, दोनों ही अवधारणा और विस्तृत स्तर पर, अमेरिका, इजराइल और अन्य क्षेत्रीय सहयोगियों द्वारा स्वीकृत कर दिए गए हैं।' हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

तेल उद्योग पर कब्जा करने वाले थे ट्रंप?

इस नरमी से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बहुत ही जोरदार हमला करने और तेल उद्योगों पर कब्जा कर लेने की धमकी दी थी। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ते ही दुनियाभर के बाजार भी अस्थिर हो जाते हैं। खास तौर पर तेल का बाजार तुरंत भाव खाने लगता है। डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खार्ग द्वीप पर कब्जा करे की धमकी कई बार दे चुके हैं।

खार्ग द्वीप कुवैत और सऊदी अरब में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों के ठीक सामने फारस की खाड़ी के दूसरे छोर पर स्थित है। इसे ईरान के तेल उद्योग की जीवनरेखा माना जाता है। देश के लगभग 90 प्रतिशत तेल निर्यात इसी द्वीप के जरिए होते हैं।

ट्रंप ने 'फॉक्स न्यूज' के साथ एक साक्षात्कार में कहा, 'मेरी प्राथमिकता हमेशा खार्ग द्वीप पर कब्जा करने की रही है। सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि अमेरिका इसके लिए आवश्यक राजनीतिक इच्छाशक्ति या जोखिम उठाने का साहस रखता है या नहीं।'

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।