Hindi Newsविदेश न्यूज़Nobel Prize 2024 In Literature Goes To South Korean Author Han Kang
दक्षिण कोरिया की लेखिका हान कांग को 2024 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार

दक्षिण कोरिया की लेखिका हान कांग को 2024 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार

संक्षेप:

हान कांग का जन्म 1970 में दक्षिण कोरियाई शहर ग्वांगजू में हुआ था लेकिन 9 साल की उम्र में ही वह अपने परिवार संग सियोल चली गई थीं। हान कांग एक साहित्यिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

Oct 10, 2024 05:30 pm ISTPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, स्टॉकहोम
share Share
Follow Us on

दक्षिण कोरिया की लेखिका हान कांग को वर्ष 2024 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। यह सम्मान उनके काव्यात्मक गद्य के लिए दिया गया है। उनकी किताबों में 'द वेजिटेरियन, द व्हाइट बुक, ह्यूमन एक्ट्स और ग्रीक लेसन्स शामिल हैं। नोबेल समिति ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की। स्वीडिश अकादमी की नोबेल समिति के स्थायी सचिव मैट्स माल्म ने यहां इस पुरस्कार की घोषणा की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हान कांग का जन्म 1970 में दक्षिण कोरियाई शहर ग्वांगजू में हुआ था लेकिन 9 साल की उम्र में ही वह अपने परिवार संग सियोल चली गई थीं। 53 वर्षीय हान कांग एक साहित्यिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता भी एक प्रतिष्ठित उपनयास्कार हैं।

नोबेल समिति के अनुसार हान कांग के ‘गहन काव्यात्मक गद्य के लिए" यह सम्मान दिया जाएगा जिसमें ऐतिहासिक आघातों और मानव जीवन की नाजुकता को रेखांकित किया गया है।

कांग को 2016 में उनकी कृति "द वेजिटेरियन" के लिए अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। "द वेजिटेरियन" एक उपन्यास है जिसमें एक महिला के मांस खाना बंद करने के फैसले के विनाशकारी परिणाम होते हैं।

1901 से अब तक साहित्य में कुल 116 नोबेल पुरस्कार दिए जा चुके हैं। इनमें से चार पुरस्कार कई विजेताओं के बीच साझा किए गए हैं। अब तक 17 महिलाओं को यह प्रतिष्ठित साहित्य पुरस्कार मिल चुका है। 2024 के नोबेल पुरस्कारों के ऐलान की की शुरुआत सोमवार को हुई, जब अमेरिकी वैज्ञानिक विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को चिकित्सा के क्षेत्र में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार देने का ऐलान किया गया।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।