
तुम्हारे दादा भी तो भारत से अमेरिका आए थे, ट्रंप का समर्थन कर फंसे निक्की हेली के बेटे
रिपब्लिकन नेता निक्की हेली के बेटे नलिन हेली ने जब अमेरिका में विदेशियों के आने पर रोक लगाने की वकालत की तो पत्रकार मेहदी हसन ने उन्हें याद दिला दिया कि उनके दादा भी भारत से माइग्रेट होकर ही अमेरिका आए थे।
अमेरिका की रिपब्लिकन नेता निक्की हेली के बेटे नलिन हेली और ब्रिटिश-अमेरिकन पत्रकार मेहदी हसन के बीच माइग्रेशन को लेकर बहस छिड़ गई। नलिन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके डोनाल्ड ट्रंप की माइग्रेशन और वीजा नियमों को लेकर सख्ती का समर्थन किया था और कहा था कि अमेरिका में ही पर्याप्त लोग हैं। वहीं एआई की वजह से भी जॉब मार्केट तंग चल रहा है। ऐसे में कोई किसी भी देश का रहने वाला हो, उसे अमेरिका आने की जरूरत नहीं है। इसपर पत्रकार मेहदी हसन ने कहा कि 1969 में तुम्हारे दादा भी भारत के पंजाब से ही अमेरिका आए थे।

नलिन कोहली ने कहा कि विदेशियों को एच-1बी वीजा देना ही नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन को विदेशियों की नौकरी को लेकर और सख्त नियम बनाने चाहिए। उन्होंने कहा, मुझे फर्क नहीं पड़ता की तुम किस देश के रहने वाले हो। चाहे कनाडा के ही नागरिक हो। हमें माइग्रेशन पर विराम लगाना है। हमारे पास बहुत सारे लोग है। कंपनियां पहले से ही हायरिंग नहीं कर रही हैं और इस तंग मार्केट में विदेशी अमेरिकियों की नौकरी ले लेते हैं। बता दें कि निक्की हेली इस समय साउथ कैरोलिना की गवर्नर हैं और नलिन उनके छोटे बेटे हैं।
Zeteo मीडिया कंपनी के संस्थापक हसन ने कहा कि नलिन के दादा अजित सिंह रंधावा 1969 में भारत से अमेरिका आए। उन्होंने बायॉलजी में मास्टर्सि का और फिर ब्रिटिश कोलंबिया कनाडा से पीएचडी की। 1969 में वह साउथ कैरोलिना चले गए और वहीं पढ़ाने लगे। वहीं मेहदी हसन का भी ताल्लुक भारत से ही है। उनके मां-बाप हैदराबाद से यूके गए थे।
मेहदी हसन को जवाब देते हुए नलिन ने कहा, यह 1969 नहीं है। तुम लोगों को अमेरिका से बस शिकायतें ही रहती हैं। सोशल मीडिया पर लोग नलिन की आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, जिन लोगों ने तुम्हारे दादा को परेशान किया आज तुम उनके ही साथ खड़े हो। तुम्हें कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा एक अन्य यूजर ने कहा, अगर यही नीति पहले ही लागू होती तो तुम्हारा परिवार जीवित ही नहीं रहता बच्चे।
बता दें कि नलिन हेली निक्की हेली और उनके पति माइकल हेली के छोटे बेटे हैं। नलिन हेली 2024 में पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएट हुए हैं। वहीं अमेरिका ने इस साल जुलाई से अब तक 1500 से ज्यादा भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है।

लेखक के बारे में
Ankit Ojhaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




