
भारत की निकिता को US में चाकू से गोदा, एक्स ब्वॉयफ्रेंड के घर से इस हाल में मिली लाश; हुआ फरार
पुलिस को निकिता गोडिशला की लाश एक्स ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन शर्मा के अपार्टमेंट से मिली। पुलिस ने बताया है कि हत्या के कारणों का पता फिलहाल पता नहीं चल पाया हालांकि जांच जारी है।
अमेरिका में कई दिनों से लापता भारतीय महिला की लाश बरामद होने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने बताया कि लापता 27 साल की भारतीय महिला निकिता गोडिशला की लाश मैरीलैंड में अपने पूर्व बॉयफ्रेंड के अपार्टमेंट में मिली है। लाश पर चाकू से गहरे जख्मों के निशान मिले हैं। इस मामले में हावर्ड काउंटी पुलिस ने हत्या का आरोप एक्स बॉयफ्रेंड पर ही लगाया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, निकिता के एक्स ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन शर्मा ने 2 जनवरी को पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अर्जुन शर्मा ने अधिकारियों को बताया था कि उसने 31 दिसंबर को निकिता को आखिरी बार ट्विन रिवर्स रोड के 10100 ब्लॉक में स्थित अपने अपार्टमेंट पर देखा था।
हालांकि अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई कि अर्जुन शर्मा रिपोर्ट लिखवाते ही भागकर भारत लौट गया। पुलिस ने बताया कि अर्जुन शर्मा ने उसी दिन फ्लाइट पकड़ ली। पुलिस ने अर्जुन शर्मा पर फर्स्ट और सेकंड डिग्री मर्डर के चार्जेज लगाए हैं और गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। पुलिस को शक है कि 31 दिसंबर की शाम 7 बजे के बाद गोडिशला की हत्या की गई थी।
फिलहाल हत्या का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस के बयान में कहा गया है, "शर्मा ने 31 दिसंबर को शाम 7 बजे के कुछ देर बाद गोडिशला की हत्या की। जांच जारी है और इस समय हत्या का कोई मकसद पता नहीं चला है।" पुलिस ने बताया है कि जांच जारी है और हावर्ड काउंटी पुलिस शर्मा का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए अमेरिकी एजेंसियों के साथ काम कर रही है।

लेखक के बारे में
Jagriti Kumariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




