
नोबेल पीस सेंटर ने लिखा, 'नोबेल पीस प्राइज मेडल। इसका डायमीटर 6.6 मीटर, वजन 196 ग्राम होता है और यह सोने का बना होता है। इसके सामने के हिस्से पर अलफ्रेड नोबेल का पोट्रेट और पीछे तीन पुरुषों की एक दूसरे को कंधे से पकड़े हुए दिखाते हैं, जो भाईचारे का प्रतीक है। यह डिजाइन 120 सालों से नहीं बदली है।'

सिलहट के गोवैनघाट उपजिला में शिक्षक बीरेंद्र कुमार डे के घर को आग के हवाले कर दिया गया। उन्हें झुनु सर के नाम से भी जाना जाता है। इस घटना के बाद से रहवासियों में डर और गुस्से का माहौल है। उन्होंने घटना की गहन जांच की मांग की है।

ईरानी सरकार की तरफ से एक बयान में कहा गया कि गुरुवार और शुक्रवार को कोई फांसी नहीं दी जाएगी। इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि ईरान अब प्रदर्शनकारियों को मौत की सजा नहीं देगा और यह अच्छी खबर है।

वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने एक बयान में कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पता चला है कि 800 लोगों को फांसी की सजा होने वाली थी पर उसे रोक दिया गया है।

यूएस ने कहा कि वह ईरानी लोगों के साथ खड़ा है और शासन को वैश्विक वित्तीय प्रणाली से अलग रखेगा। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी टीम ईरान की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है।

सऊदी विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा- सऊदी अरब का विदेश मंत्रालय अमेरिका द्वारा मिस्र, जॉर्डन और लेबनान में मुस्लिम ब्रदरहुड की शाखाओं को आतंकवादी समूह घोषित करने का स्वागत करता है।

आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप अब तक 8 युद्ध रुकवाने का दावा कर चुके हैं, उनमें भारत-पाकिस्तान संघर्ष भी शामिल है। इसके बदले में ट्रंप ने लगातार नोबेल शांति पुरस्कार की मांग की है। पाकिस्तान जैसे देशों से इसके लिए समर्थन भी मिला है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करने वाले किसी भी संभावित शांति समझौते में असली रुकावट रूस की तरफ से नहीं, बल्कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की वजह से है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद यूरोपीय देशों ने अपनी सेना भेजनी शुरू कर दी है। फ्रांस के सैनिक पहले से ही इस द्वीप पर मौजूद हैं। इसके बावजूद राष्ट्रपति मैक्रों ने बताया कि और फ्रांसीसी सैनिक युद्ध में भेजे जाएंगे। इसके अलावा पोलैंड ने ऐसा करने से इनकार किया है।

Iran-US Tension: तीन सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बुधवार को जारी किए गए हाई अलर्ट के बाद कतर में अमेरिकी अल उदीद एयर बेस पर सुरक्षा चेतावनी का स्तर कम कर दिया गया है।

अमेरिकी सेना ने कैरेबियन सागर में एक और तेल टैंकर को जब्त कर लिया है। ट्रंप प्रशासन का दावा है कि यह टैंकर वेनेजुएला से जुड़ा हुआ है। यह कार्रवाई वेनेजुएला के तेल संसाधनों पर नियंत्रण हासिल करने के लिए अमेरिका द्वारा चलाई जा रही व्यापक मुहिम का हिस्सा मानी जा रही है।

अमेरिका ने यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब ईरान में महंगाई, बेरोजगारी और खराब आर्थिक हालात के खिलाफ बड़े पैमाने पर लोग विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं और अमेरिका का ट्रंप प्रशासन तेहरान पर लगातार दबाव बना रहा है।

संसद में बहस के दौरान अपनी सरकार का बचाव कर रहे कीर स्टार्मर ने कहा कि उनकी सरकार लगातार अवैध रोजगार पर नकेल कस रही है। अनिवार्य श्रमिक कार्ड वाले फैसले पर आलोचना का सामना कर रहे स्टार्मर ने कहा कि पिचली कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार ने देश को बर्बाद कर दिया।

अमेरिका मैक्सिको में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में अपनी सेना को शामिल करने की मांग कर रहा है। दूसरी तरफ मैक्सिको की सरकार विदेशी सैन्य हस्तक्षेप को सिरे से नकार रही है।

रूस ने जासूसी के आरोपों की वजह से मॉस्को स्थित ब्रिटिश दूतावास में कार्यरत एक राजनयिक को गुरुवार को देश छोड़ने का आदेश दिया। रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने आरोप लगाया कि दूतावास के कर्मचारी ने ब्रिटिश खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रहा था…

US Military Base in Middle East: ईरान ने अमेरिकी हमलों की आशंकाओं के मद्देनजर सऊदी अरब, UAE, कुवैत, कतर और तुर्की समेत मिडिल ईस्ट के कई देशों को चेतावनी दी है कि अगर हमला हुआ तो वह उनके देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाएगा।

अमेरिकी प्रशासन ने पाकिस्तान, बांग्लादेश सहित 75 देशों के नागरिकों के लिए आप्रवासी वीजा जारी करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की घोषणा की है। इस मामले पर पाकिस्तान ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि हम अमेरिका के साथ संपर्क में है।

सिंगापुर की राजनीति में बड़ी खबर सामने आई है। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को LOP के पद से हटा दिया गया है। यह फैसला प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने गुरुवार को लिया, जिसमें उन्होंने प्रीतम सिंह को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया और वर्कर्स पार्टी से नए सांसद के नामांकन की मांग की।

ईरान में चल रहे प्रदर्शन में निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। हालांकि, ट्रंप ने उनकी सक्रियता पर सवाल उठाया है। उन्हें खुला समर्थन देने से परहेज करते हुए ट्रंप ने कहा कि अभी नहीं पता कि पहलवी को ईरान में समर्थन मिलेगा या नहीं।

अमेरिका में सीनेटर के सामने गर्भपात संबंधी दवाओं को लेकर चल रही बहस में पुरुषों के गर्भवती होने की संभावना पर चर्चा की गई। रिपब्लिकन सीनेटर हॉली ने भारतीय मूल की डॉक्टर से सवाल पूछा कि क्या जैविक पुरुष गर्भधारण कर सकते हैं?