6 साल बाद नेपाल की अक्ल ठिकाने आई! भारत से जुड़े विवाद पर लिया सिक्का वाला यू-टर्न

लाइव हिन्दुस्तान, काठमांडू
Follow us on Google News
share

छह साल तक भारत के साथ तनाव पालने के बाद आखिर नेपाल को अक्ल आ गई है। उसने भारत के साथ जुड़े विवाद पर यू-टर्न ले लिया है। नेपाल सरकार ने एक रुपए के नए डिजाइन वाले सिक्के की मंजूरी दे दी है।

Nepal to removes controversial map from one rupee coin related to India mint new coins
Nepal to removes controversial map from one rupee coin related to India mint new coins

छह साल तक भारत के साथ तनाव पालने के बाद आखिर नेपाल को अक्ल आ गई है। उसने भारत के साथ जुड़े विवाद पर यू-टर्न ले लिया है। नेपाल सरकार ने एक रुपए के नए डिजाइन वाले सिक्के की मंजूरी दे दी है। इस नए सिक्के पर नेपाल के उस विवादित मानचित्र की जगह एक मठ की तस्वीर होगी, जिसमें लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को नेपाल का हिस्सा दिखाया गया था। नेपाल का दावा है कि लिपुलेख और कालापानी उसके क्षेत्र हैं, जबकि भारत का कहना है कि ये इलाके उसके हैं। नेपाल में तत्कालीन केपी ओली सरकार ने मई 2020 में कालापानी और लिपुलेख सहित इन क्षेत्रों को अपने आधिकारिक मानचित्र में शामिल किया था। हालांकि, मंत्रिमंडल के सूत्रों के अनुसार, दो रुपए के सिक्के पर पहले से मुद्रित मानचित्र बरकरार रहेगा।

मंत्रिपरिषद ने दी मंजूरी

सूत्रों ने बताया कि मंत्रिपरिषद ने गुरुवार को नेपाल राष्ट्र बैंक (एनआरबी) को नए डिजाइन वाले एक रुपए और दो रुपए के सिक्के ढालने की मंजूरी दे दी। उन्होंने बताया कि एक रुपए के सिक्के से नेपाल का नया राजनीतिक मानचित्र हटा दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, नए डिजाइन वाले एक रुपए के सिक्के पर लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को नेपाल का हिस्सा दिखाने वाले विवादित मानचित्र के स्थान पर मुस्तांग जिले के मरांग गांव स्थित लो ग्याकर मठ की तस्वीर होगी। लो ग्याकर मठ को नेपाल के सबसे प्राचीन मठों में से एक माना जाता है।

नेपाल कम्यूनिस्ट पार्टी ने की आलोचना

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता भीम रावल ने एक रुपए के सिक्के से नया राजनीतिक मानचित्र हटाने के सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए इसे नेपाल की क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ गंभीर कदम बताया। रावल ने सरकार और सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से इस मामले पर तत्काल स्पष्टीकरण देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार ने वास्तव में लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी सहित नेपाल के मानचित्र को एक रुपए के सिक्के से हटाकर उसकी जगह लो ग्याकर मठ की तस्वीर लगाने का फैसला किया है, तो यह एक और गंभीर राष्ट्रविरोधी निर्णय होगा तथा नेपाल की क्षेत्रीय अखंडता पर आघात होगा।

वजन भी होगा कम

नेपाल राष्ट्र बैंक के प्रवक्ता गुरु प्रसाद पौडेल ने कहाकि बैंक ने सिक्कों का आकार और वजन कम करने के उद्देश्य से नए डिजाइन का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने बताया कि एक रुपए के सिक्के का वजन चार ग्राम से घटाकर 3.2 ग्राम और दो रुपए के सिक्के का वजन पांच ग्राम से घटाकर 3.8 ग्राम किया जाएगा। उन्होंने कहाकि इसके अलावा, मिश्रित धातु की जगह इस्पात का इस्तेमाल होगा और सिक्कों का रंग पीले के बजाय स्टील जैसा सफेद होगा।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।