नेपाल में ‘जेन जी’ के विरोध प्रदर्शनों की जांच पूरी, रिपोर्ट में क्या; सरकार के लिए एक चेतावनी भी
नेपाल में पिछले साल सितंबर में जेन जी के प्रदर्शनों के दौरान हुई हत्याओं, आगजनी और तोड़फोड़ की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय आयोग ने रविवार को अपनी रिपोर्ट अंतरिम सरकार को सौंप दी। रिपोर्ट में तत्कालीन प्रशासन के कुप्रबंधन और अक्षमता को दोषी ठहराया गया है।

नेपाल में पिछले साल सितंबर में जेन जी के प्रदर्शनों के दौरान हुई हत्याओं, आगजनी और तोड़फोड़ की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय आयोग ने रविवार को अपनी रिपोर्ट अंतरिम सरकार को सौंप दी। रिपोर्ट में तत्कालीन प्रशासन के कुप्रबंधन और अक्षमता को दोषी ठहराया गया है। इसके साथ ही सरकार को एक चेतावनी भी दी गई है। सिंह दरबार स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को जांच रिपोर्ट सौंपी गई, हालांकि आयोग प्रमुख और सरकार दोनों ने ही ‘जेन जेड’ के प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के नाम और अन्य संबंधित मुद्दों का खुलासा नहीं किया। आयोग के अध्यक्ष ने यह भी कहा कि अगर सरकार इन्हें लागू करने में विफल रहती है, तो देश में एक और ‘जेन जी’ आंदोलन हो सकता है। ‘जेनरेशन जी’ 1997 से 2012 के बीच पैदा हुई पीढ़ी है।
जांच के लिए बना था आयोग
नेपाल में हुए इस दो दिवसीय प्रदर्शन के दौरान कुल 76 लोग मारे गए थे, जिनमें आठ सितंबर को 22 युवक और अगले दिन 54 अन्य लोगों की मौत हुई थी। सुशीला कार्की के अंतरिम प्रधानमंत्री बनने के एक सप्ताह बाद 21 सितंबर को मंत्रिमंडल के एक निर्णय के परिणामस्वरूप, सितंबर में हुए विरोध प्रदर्शनों से संबंधित घटनाओं की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश गौरी बहादुर कार्की की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया। आयोग के अध्यक्ष गौरी बहादुर कार्की ने कहा कि यह घटना मुख्य रूप से तत्कालीन सरकार के कुशासन और अक्षमता के कारण घटी। उन्होंने कहा कि नौकरशाही और न्यायिक निकायों सहित सरकारी संस्थानों के राजनीतिकरण से लोग हताश थे।
कानूनी कार्रवाई की सिफारिश
आयोग के अध्यक्ष कार्की ने रिपोर्ट सौंपने के बाद मीडियाकर्मियों से कहा कि जेन जेड के प्रदर्शन के दौरान युवाओं पर गोली चलाने और आदेश जारी करने वालों के साथ-साथ हत्याओं को रोकने के लिए कार्रवाई न करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की गई है। हालांकि उन्होंने अन्य विवरण नहीं दिए। कार्की ने कहाकि आयोग ने ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाते हुए रिपोर्ट तैयार की और जांच के दौरान प्राप्त सभी तथ्यों को बिना किसी पूर्वाग्रह के रिपोर्ट में शामिल किया। उन्होंने कहाकि अब सिफारिशों को लागू करना सरकार की जिम्मेदारी है।
लेखक के बारे में
Deepak Mishraमूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।
आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।
यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।
जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।
अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


