नेपाल में एक महीने के अंदर फिर बवाल, बालेन शाह के होम मिनिस्टर का ही इस्तीफा

Surya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, काठमांडू
Follow us on Google News
share

नेपाल के होम मिनिस्टर सुदन गुरुंग अपना पद छोड़ने का ऐलान किया। उनकी संपत्ति के बारे में कुछ सवाल उठाए गए थे और उसी के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है। सुदन गुरुंग ने कहा कि मैं नैतिक जिम्मेदारी लेता हूं और मैं कहूंगा कि इस संबंध में जांच होनी चाहिए कि आखिर मेरी फाइनेंशियल होल्डिंग्स क्या हैं।

नेपाल में एक महीने के अंदर फिर बवाल, बालेन शाह के होम मिनिस्टर का ही इस्तीफा

नेपाल में जेन जी आंदोलन के बाद हुए चुनावों में रैपर बालेन शाह जीतकर प्रधानमंत्री बने हैं। इस नई सरकार से नेपाल के युवाओं और देश को बड़ी उम्मीदें हैं, लेकिन यह सरकार कुछ दिनों में ही मतभेदों में उलझती दिख रही है। बालेन शाह सरकार में होम मिनिस्टर सुदन गुरुंग अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को ही उन्होंने अपना पद छोड़ने का ऐलान किया। उनकी संपत्ति के बारे में कुछ सवाल उठाए गए थे और उसी के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है। सुदन गुरुंग ने कहा कि मैं नैतिक जिम्मेदारी लेता हूं और मैं कहूंगा कि इस संबंध में जांच होनी चाहिए कि आखिर मेरी फाइनेंशियल होल्डिंग्स क्या हैं।

गुरुंग ने इस संबंध में फेसबुक पोस्ट भी लिखी है। गुरुंग ने कहा कि मैं जनता की आलोचना को देखते हुए अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में एक मर्यादा बनी रहनी चाहिए। इस बात को समझते हुए मैं अपने पद से ही इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने लिखा, 'मैं सुदन गुरुंग 26 मार्च, 2026 से होम मिनिस्टर का पद संभाल रहा हूं। हाल ही में मैंने देखा कि कुछ लोगों ने टिप्पणियां कीं और सवाल उठाए, जिसमें मेरी संपत्ति के बारे में बात की गई। मैंने इस बात को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहने से ज्यादा जरूरी यह है कि लोगों का आपके ऊपर भरोसा बना रहे।

उन्होंने कहा कि किसी भी पद से ज्यादा अहम मेरे लिए शुचिता है। जनता के विश्वास से बढ़कर मेरे लिए कोई और सत्ता नहीं है। सुदन गुरुंद ने कहा कि यदि जेन जी आंदोलन पारदर्शिता, शुचिता और बेहतर गवर्नेंस के लिए था तो वह चीजें हमारे ऊपर भी लागू हैं। इसलिए हम जरूरी समझते हैं कि कोई सवाल हो तो हट जाएं। उन्होंने कहा कि देश के व्यापक हित में मेरा यह त्याग करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो सरकार हमारे 46 भाइयों और बहनों के खून बहाने के बाद बनी है, उसे लेकर यह कहना होगा कि नैतिकता के तहत फैसला लिया जाए।

गुरुंग ने कहा- मेरे इस्तीफे से सवाल उठने बंद हो जाएंगे

इसी के चलते मैंने पद से ही इस्तीफा देने का फैसला लिया है। गुरुंग ने कहा कि मेरे पद से इस्तीफा देने से सरकार पर सवाल नहीं उठेंगे। हितों का कोई टकराव नहीं होगा और पारदर्शिता भी आएगी। इसके साथ ही उन्होंने खुद पर लगने वाले आरोपों की साफ-सुथरी जांच कराने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि मैं मीडिया और युवाओं से अपील करूंगा कि वे जिंदगी में शुचिता और सम्मान को महत्व दें।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash

दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।


अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।