Nepal Election Results LIVE: नेपाल में ऐतिहासिक जीत की तरफ बालेन शाह, समर्थकों ने शुरू किया जश्न

Nepal election results 2026 live: नेपाल आम चुनाव 2026 के सबसे तेज और सटीक लाइव नतीजे (Nepal Election Results LIVE) यहां देखें। बालेन शाह vs ओली की महाटक्कर और मतगणना के पल-पल के अपडेट्स।

Nepal Election Results LIVE: नेपाल में ऐतिहासिक जीत की तरफ बालेन शाह, समर्थकों ने शुरू किया जश्न

बालेन शाह की पार्टी की बढ़त के बाद जश्न मनाते समर्थक

Amit Kumar| लाइव हिन्दुस्तान,काठमांडू | Fri, 06 Mar 2026 11:41 PM IST
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Nepal election results 2026 live: नेपाल में हुए ऐतिहासिक आम चुनाव (5 मार्च 2026) की मतगणना तेजी से जारी है और रुझानों ने देश की राजनीति में एक बड़े भूचाल का संकेत दे दिया है। अब तक के नतीजों और रुझानों में पुरानी और पारंपरिक पार्टियों, खासकर वामपंथी धड़े (कम्युनिस्ट पार्टियों) का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। वहीं, युवाओं के भारी समर्थन से आगे बढ़ रही राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) एक मजबूत लहर बनकर उभरी है। पूरे चुनाव का सबसे दिलचस्प और हाई-प्रोफाइल मुकाबला झापा-5 सीट पर है, जहां काठमांडू के पूर्व मेयर, रैपर और RSP के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन शाह ने चार बार के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को मतों की गिनती में काफी पीछे छोड़ दिया है। पिछले साल सितंबर 2025 में हुए 'Gen Z' आंदोलन के बाद यह पहला चुनाव है।

नेपाल में कल यानी 5 मार्च को प्रतिनिधि सभा (संसद के निचले सदन) की 275 सीटों के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव आयोग ने मतपेटियों को इकट्ठा करने के तुरंत बाद वोटों की गिनती जारी है। नेपाल चुनाव आयोग के अनुसार, कल हुए चुनाव में लगभग 60% वोटिंग दर्ज की गई। देश भर में बनाए गए 10,963 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए। मुख्य चुनाव आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने कहा है कि उनका लक्ष्य 9 मार्च तक वोटों की गिनती पूरी करना है। 'फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट' (सीधे चुनाव) वाली 165 सीटों के रुझान आज मिलने शुरू हो जाएंगे, जबकि बाकी 110 सीटों का फैसला 'आनुपातिक प्रतिनिधित्व' प्रणाली के तहत होगा।

6 Mar 2026, 11:41:37 PM IST

Nepal election results 2026 live: बलेंद्र शाह की आरएसपी 165 में से 113 सीटों पर आगे

Nepal election results 2026 live: रैपर से राजनेता बने बलेंद्र शाह की नवगठित राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) शुक्रवार को नेपाल में हिंसक जनरेशन जेड विरोध प्रदर्शनों के बाद पहले आम चुनावों में व्यापक जीत की ओर अग्रसर थी, जिससे राजनीतिक रूप से अस्थिर इस राष्ट्र में स्थापित राजनीतिक दलों का वर्चस्व टूट गया।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, चुनाव आयोग के 165 में से 161 निर्वाचन क्षेत्रों के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, आरएसपी ने छह सीटें जीत ली हैं और 10 अन्य सीटों पर आगे चल रही है।

Share
6 Mar 2026, 10:51:47 PM IST

Nepal election results 2026 live: नेपाल चुनाव पर भारत की प्रतिक्रिया

Nepal election results 2026 live: भारत की नजर इस चुनाव पर थी, जो राजनीतिक रूप से अस्थिर हिमालयी देश में एक स्थिर सरकार की उम्मीद कर रहा है ताकि दोनों पक्षों के बीच विकासात्मक साझेदारी को आगे बढ़ाया जा सके। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को दिल्ली में कहा, "हम नेपाल की नई सरकार के साथ मिलकर दोनों देशों और लोगों के बीच मजबूत बहुआयामी संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए तत्पर हैं, ताकि पारस्परिक लाभ हो सके।"

Share
6 Mar 2026, 10:23:59 PM IST

Nepal election results 2026 live: ऐतिहासिक जीत की तरफ बालेन शाह, समर्थक जश्न में झूमे

Nepal election results 2026 live: नेपाल चुनाव में काठमांडू के पूर्व मेयर बालेंद्र शाह प्रधानमंत्री बनने से बस कुछ कदम दूर हैं। ऐतिहासिक जीत की तरफ बढ़ते बालेन ने के पी ओली के ऊपर निर्णायक बढ़त कायम कर ली है। उनके समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

Share
6 Mar 2026, 10:01:12 PM IST

Nepal election results 2026 live: नेपाल में मतगणना जारी, बालेन समर्थकों का जश्न शुरू

Nepal election results 2026 live: नेपाल में अभी मतगणना जारी है, लेकिन इसके पहले ही बालेन शाह की पार्टी आरएसपी ने दो-तिहाई बहुमत से जीत का दावा ठोक दिया है। पूरे नेपाल में में सैकड़ों समर्थक सड़कों पर उतर आए और गीत गाते-नाचते हुए जश्न मनाया। मतगणना जारी है।

मतगणना केंद्रों पर समर्थकों ने भावी प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह, जिन्हें लोकप्रिय रूप से "बालेन" के नाम से जाना जाता है, की प्रशंसा में गीत गाए और पार्टी के चुनाव चिन्ह - घंटियाँ बजाईं।

Share
6 Mar 2026, 08:48:47 PM IST

Nepal election results 2026 live: केपी ओली को तगड़ी हार देने वाले हैं बालेन, 13 हजार से ज्यादा वोटों के साथ सबसे आगे

Nepal election results 2026 live: नेपाल चुनाव में बालेन शाह पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली को चुनावी मैदान में तगड़ी पटखनी देने वाले हैं। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक बालेन शाह इस समय झापा-5 सीट पर 13,654 वोटों के साथ नंबर एक पर बने हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल के केपी ओली 3,011 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

Share
6 Mar 2026, 06:52:59 PM IST

Nepal election results 2026 live: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने जीती अपनी सीट

Nepal election results 2026 live: पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के समन्वयक पुष्प कमल दहल ने गुरुवार को हुए संसदीय चुनावों में रुकुम पूर्व सीट से जीत दर्ज की और लगातार पांचवीं बार प्रतिनिधि सभा के सदस्य बने। काठमांडू पोस्ट के अनुसार, दहल को 10,240 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी, सीपीएन-यूएमएल के लीलामणि गौतम को 3,462 वोट प्राप्त हुए। नेपाली कांग्रेस की उम्मीदवार कुसुम देवी थापा 3,081 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

Share
6 Mar 2026, 06:10:20 PM IST

Nepal election results 2026 live: नेपाल चुनाव के ताजा रुझान

Nepal election results 2026 live: नेपाली चुनाव आयोग के मुताबिक...

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी- 106 सीट

नेपाली कांग्रेस- 11 सीट

नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी- 9 सीट

सीपीए-यूएमएल- 10 सीट

अन्य- 6 सीट

Share
6 Mar 2026, 05:17:40 PM IST

Nepal election results 2026 live: RSP की रंजू दर्शना काठमांडू-1 सीट से जीती, नेपाली कांग्रेस के प्रत्याशी को हराया

Nepal election results 2026 live: काठमांडू टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बालेन शाह की पार्टी आरएसपी की रंजू दर्शना ने काठमांडू-1 सीट को जीत लिया है। दर्शना को कुल 15,455 वोट मिले, दूसरे नंबर पर नेपाली कांग्रेस के प्रबल थापा रहे, जिन्हें केवल 6,364 वोट मिले।

Share
6 Mar 2026, 05:03:56 PM IST

Nepal election results 2026 live: पीएम बनने के लिए बालेन शाह को कितनी सीटों की जरूरत

Nepal election results 2026 live: नेपाल चुनाव में बालेन शाह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। नेपाली पत्रकार कुंडा दीक्षित के मुताबिक अगर बालेन की पार्टी आरएसपी 138 सीटों पर जीत दर्ज कर लेती है, तो बालेन का प्रधानमंत्री बनना तय है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि वह अपने मंत्रीमंडल में तकनीक के विशेषज्ञ लोगों को शामिल करेंगे।

Share
6 Mar 2026, 03:54:02 PM IST

Nepal election results 2026 live: पूर्व पीएम पुष्प कमल दहल आगे

Nepal election results 2026 live: नेपाल चुनाव पर ताजा अपडेट के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड अपनी रुकुम ईस्ट-1 सीट पर आगे चल रहे हैं। उन्हें अभी तक 4,398 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर नेपाली कांग्रेस की कुसुम देवी थापा है, जिन्हें 1,261 वोट मिले हैं।

Share
6 Mar 2026, 03:40:01 PM IST

Nepal election results 2026 live: बालेन शाह की आरएसपी मोरंग की 6 में से 5 सीटों पर आगे

Nepal election results 2026 live: नेपाल चुनाव पर ताजा अपडेट के मुताबिक बालेन शाह की आरएसपी मोरंग जिले की 6 में से पांच सीटों पर आगे चल रही है। एक सीटपर श्रम संस्कृति पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

Share
6 Mar 2026, 03:14:25 PM IST

Nepal election results 2026 live: काठमांडू-4 से आरएसपी के पुकाम बाम को मिली शानदार जीत

Nepal election results 2026 live: हिमालयन टाइम्स के अनुसार, मतगणना केंद्र से मिली नवीनतम जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के उम्मीदवार पुकार बाम ने काठमांडू-4 की प्रतिनिधि सभा सीट के लिए मतगणना में शानदार बढ़त हासिल कर ली है।

बाम को 9,821 वोट मिले हैं, जो उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी, नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार सचिन तिमलसेना से काफी आगे हैं। सचिन तिमलसेना को 2,744 वोट मिले हैं। सीपीएन-यूएमएल के राजन भट्टराई 2,327 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

Share
6 Mar 2026, 02:18:48 PM IST

Nepal election results 2026 live: नेपाल में एकतरफा जीत की ओर बालेन शाह, सिंगल डिजिट में सिमटती दिख रही केपी ओली की पार्टी

Nepal election results 2026 live: बालेन शाह की पार्टी, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी, अब 84 सीटों पर आगे चल रही है और कोई भी दूसरी पार्टी डबल डिजिट तक नहीं पहुंच पाई है। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाली कांग्रेस और केपी शर्मा ओली की UML दोनों आठ-आठ सीटों पर आगे चल रही हैं, जबकि नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी सात सीटों पर आगे चल रही है।

Share
6 Mar 2026, 01:20:18 PM IST

Nepal election results 2026 live: बालेन शाह की पार्टी 70 सीटों पर आगे, नेपाली कांग्रेस आठ सीटों पर आगे

Nepal election results 2026 live: बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी अब 70 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि नेपाली कांग्रेस आठ सीटों पर आगे है। केपी शर्मा ओली की UML छह सीटों पर आगे है।

Share
6 Mar 2026, 12:42:26 PM IST

Nepal election results 2026 live: नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार ने मुस्तांग-1 सीट जीती

Nepal election results 2026 live: गगन कुमार थापा की पार्टी नेपाली कांग्रेस के योगेश गौचन ठाकली ने गंडकी प्रांत की मुस्तांग-1 सीट 1,501 वोटों से जीत ली है। उन्होंने CPN-UML उम्मीदवार इंद्र धारा दादू बिस्टा को हराया, जिन्हें 1,806 वोट मिले।

Share
6 Mar 2026, 12:41:38 PM IST

Nepal election results 2026 live: बालेन शाह की RSP 60 सीटों पर आगे; केपी ओली की पार्टी सिंगल डिजिट में

Nepal election results 2026 live: काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) अब 60 सीटों पर आगे चल रही है, जिसमें काठमांडू-1 की एक सीट पहले ही उसके खाते में जा चुकी है। नेपाली कांग्रेस आठ सीटों पर बढ़त के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि केपी शर्मा ओली की UML पांच सीटों पर आगे है।

Share
6 Mar 2026, 12:41:01 PM IST

Nepal election results 2026 live: बालेन शाह की नजर भारी जीत पर

Nepal election results 2026 live: राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी के PM उम्मीदवार बालेंद्र शाह ने झापा-5 सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली पर अपनी बढ़त और बढ़ा ली है। काठमांडू पोस्ट के अनुसार, वह 2878 वोट हासिल कर चुके हैं और अब 1748 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि ओली 1,130 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

Share
6 Mar 2026, 11:17:16 AM IST

Nepal election results 2026 live: ओली से लगातार आगे चल रहे बालेन

Nepal election results 2026 live: बालेन के नाम से लोकप्रिय काठमांडू के पूर्व महापौर बालेंद्र शाह झापा 5 निर्वाचन क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली से आगे चल रहे हैं। मीडिया में प्रसारित खबरों के अनुसार, आरएसपी काठमांडू के सभी 10 निर्वाचन क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए है।

Share
6 Mar 2026, 11:16:33 AM IST

Nepal election results 2026 live: नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी काफी आगे निकली, कई सीटों पर जीत

Nepal election results 2026 live: नेपाल में जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार पूर्व रैपर बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली नवगठित राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) बढ़त बनाए हुए है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आरएसपी ने तीन सीट जीत ली हैं और वह 45 अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में आगे है। पूर्व प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल 'प्रचंड' के नेतृत्व वाली नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी दो सीट पर आगे है और राजशाही समर्थक राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी एक सीट पर आगे है। आरएसपी सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने काठमांडू 1, काठमांडू 7 और काठमांडू 8 सहित तीन सीट जीत ली हैं। हालांकि, निर्वाचन आयोग ने इन सीट पर आरएसपी की जीत की अभी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की है। बिराज भक्त श्रेष्ठ ने काठमांडू 8 से, रंजू दर्शन ने काठमांडू 1 से और गणेश पराजुली ने काठमांडू 7 से जीत हासिल की। आरएसपी केंद्रीय समिति के सदस्य आर के धुंगाना के अनुसार, आरएसपी के उम्मीदवार रंजू दर्शन ने काठमांडू 1 निर्वाचन क्षेत्र में ''भारी अंतर'' से जीत हासिल की। धुंगाना ने बताया कि रंजू को 10,000 से अधिक वोट मिले जो उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार प्रबल थापा छेत्री के मतों से लगभग दोगुने हैं।

Share
6 Mar 2026, 10:40:58 AM IST

Nepal election results 2026 live: राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी लगातार बढ़त के साथ आगे बढ़ी

Nepal election results 2026 live: बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी यानी RSP अब 46 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि एक सीट पर उसने जीत हासिल कर ली है। वहीं केपी शर्मा ओली की वामपंथी पार्टी महज 5 सीटों पर आगे है। गगन कुमार थापा की नेपाली कांग्रेस ने भी 5 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि पुष्प कमल दहल प्रचंड की नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी तीन सीटों पर आगे चल रही है।

Share
6 Mar 2026, 10:37:43 AM IST

Nepal election results 2026 live: नेपाल की चुनाव प्रणाली और संसदीय संरचना

Nepal election results 2026 live: नेपाल के 1.89 करोड़ (18.9 मिलियन) पात्र मतदाताओं ने प्रतिनिधि सभा के कुल 275 सदस्यों को चुनने के लिए मतदान किया है। इन सीटों का बंटवारा इस प्रकार है-

165 सीटें: इन सदस्यों का चुनाव 'फर्स्ट पास्ट द पोस्ट' (FPTP) यानी प्रत्यक्ष मतदान प्रणाली के माध्यम से होगा। इसके लिए लगभग 3,400 उम्मीदवार मैदान में हैं।

110 सीटें: इन सदस्यों का चुनाव आनुपातिक मतदान प्रणाली के जरिए होगा, जिसके लिए 3,135 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Share
6 Mar 2026, 09:58:10 AM IST

Nepal election results 2026 live: काठमांडू में RSP का क्लीन स्वीप और प्रमुख मुकाबले

Nepal election results 2026 live: काठमांडू 1 निर्वाचन क्षेत्र RSP उम्मीदवार रंजू दर्शना ने बड़े अंतर से चुनाव जीत लिया है। RSP केंद्रीय समिति के सदस्य आर.के. ढुंगाना के अनुसार, रंजू ने 10,000 से अधिक वोट हासिल किए हैं, जो नेपाली कांग्रेस के उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रबल थापा छेत्री को मिले वोटों से लगभग दोगुने हैं। हालांकि, चुनाव आयोग द्वारा अभी इस जीत की आधिकारिक घोषणा करना बाकी है। काठमांडू के सभी 10 निर्वाचन क्षेत्रों में RSP के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

Share
6 Mar 2026, 09:55:37 AM IST

Nepal election results 2026 live: शुरुआती रुझान और पार्टियों की स्थिति

Nepal election results 2026 live: काठमांडू के पूर्व मेयर और पूर्व रैपर बालेन्द्र शाह (बालेन) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने शानदार शुरुआत करते हुए एक सीट पर कब्जा कर लिया है और 45 अन्य सीटों पर आगे चल रही है।

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP): 1 सीट पर जीत, 45 सीटों पर आगे।

नेपाली कांग्रेस: 5 सीटों पर बढ़त।

सीपीएन-यूएमएल (CPN-UML): अपदस्थ प्रधानमंत्री ओली की पार्टी 4 सीटों पर आगे।

नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी: 3 सीट पर आगे।

Share
6 Mar 2026, 09:53:31 AM IST

Nepal election results 2026 live: शुरुआती रुझानों में बलेन शाह की RSP 44 सीटों पर आगे

Nepal election results 2026 live: काठमांडू पोस्ट के अनुसार, शुरुआती रुझानों में बलेन शाह की RSP 44 सीटों पर आगे है।

Share
6 Mar 2026, 09:25:27 AM IST

Nepal election results 2026 live: झापा-5 में शुरुआती गिनती में बालेन शाह बहुत आगे चल रहे हैं

Nepal election results 2026 live: नेपाल के आम चुनाव में झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र की शुरुआती मतगणना में राष्ट्रिय स्वतंत्र पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व काठमांडू मेयर बालेन शाह (बालेन्द्र शाह) ने मजबूत बढ़त बना ली है। प्रारंभिक गिनती में उन्होंने 1,478 वोट हासिल किए हैं, जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को महज 384 वोट मिले हैं। यह सीट चुनाव से पहले ही काफी चर्चित थी, क्योंकि जेन-जी आंदोलन के बाद यह युवा बनाम पुरानी राजनीति का प्रतीक बन गई थी। बालेन शाह की बढ़त से राष्ट्रिय स्वतंत्र पार्टी के समर्थकों में उत्साह है।

Share
6 Mar 2026, 09:22:23 AM IST

Nepal election results 2026 live: नेपाल चुनाव के शुरुआती नतीजों में Gen Z समर्थित RSP ने 1 सीट जीती, 36 पर आगे चल रही है

Nepal election results 2026 live: शुरुआती रुझानों के मुताबिक, नई बनी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने एक सीट जीती है और 36 दूसरी सीटों पर आगे चल रही है। नेपाली कांग्रेस पांच सीटों पर, CPN (UML) तीन सीटों पर और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी एक सीट पर आगे है। पार्टी सेंट्रल कमेटी के सदस्य आर के धुंगाना के मुताबिक, RSP ने काठमांडू-1 में अपनी पहली जीत हासिल की है, जहां उसकी उम्मीदवार रंजू दर्शना ने बहुत बड़े अंतर से जीत हासिल की।

Share
6 Mar 2026, 09:08:51 AM IST

Nepal election results 2026 live: 2022 में गठित आरएसपी

Nepal election results 2026 live: वर्ष 2022 में गठित आरएसपी को चुनाव प्रचार के दौरान काफी समर्थन मिला और शाह को प्रधानमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। दूसरी ओर, नेपाली कांग्रेस और सीपीएन (यूएमएल) उस सरकार का हिस्सा थीं जो पिछले साल 'जेन-जेड' के विरोध-प्रदर्शनों के बाद गिर गई थी।

Share
6 Mar 2026, 08:36:19 AM IST

Nepal election results 2026 live: क्या बोला भारत?

Nepal election results 2026 live: भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दिल्ली में कहा- 'हम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की, नेपाल सरकार और जनता के साथ-साथ विभिन्न हितधारकों को पिछले साल रही असाधारण परिस्थितियों के बावजूद सफलतापूर्वक संपन्न हुए इन चुनावों के लिए बधाई देते हैं।' उन्होंने कहा कि भारत ने 'नेपाल में शांति, प्रगति और स्थिरता का निरंतर समर्थन किया है और अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, नेपाल सरकार के अनुरोध पर इन चुनावों के लिए आवश्यक सहायता प्रदान की है।'

Share
6 Mar 2026, 08:25:25 AM IST

Nepal election results 2026 live: नेपाली कांग्रेस की स्थिति

Nepal election results 2026 live: वामपंथी दलों के मुकाबले गगन थापा के नेतृत्व में नेपाली कांग्रेस ने खुद को एक युवा विकल्प के रूप में पेश करने की कोशिश की थी, लेकिन वे भी फिलहाल RSP की इस आंधी के आगे संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।

Share
6 Mar 2026, 08:25:00 AM IST

Nepal election results 2026 live: नेपाल के युवा वोटर बने 'किंगमेकर'

Nepal election results 2026 live:: चुनाव आयोग के अनुसार, कल 5 मार्च को हुए मतदान में लगभग 60% वोटिंग दर्ज की गई थी। इस चुनाव में 18.9 मिलियन योग्य मतदाताओं में से करीब 10 लाख नए 'Gen Z' वोटर जुड़े थे (जिन्होंने पिछले साल के प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था)। शुरुआती रुझान बताते हैं कि इन युवा वोटरों ने बदलाव के पक्ष में एकतरफा वोट किया है।

Share
6 Mar 2026, 07:59:49 AM IST

Nepal election results 2026 live: पूरे देश में 'घंटी' की गूंज

Nepal election results 2026 live: राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) का चुनाव चिह्न 'घंटी' इस बार मतदाताओं की पहली पसंद बनता दिख रहा है। पार्टी अध्यक्ष रबि लामिछाने और बालेन शाह के नेतृत्व में पार्टी शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी एकतरफा जीत की ओर जाती रही है।

Share
6 Mar 2026, 07:58:52 AM IST

Nepal election results 2026 live: वामपंथी दलों के लिए खतरे की घंटी

Nepal election results 2026 live: शुरुआती रुझानों में CPN-UML (केपी शर्मा ओली की पार्टी) और पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' के नेतृत्व वाली सीपीएन जैसी पारंपरिक वामपंथी पार्टियां अपने कई मजबूत क्षेत्रों में पिछड़ रही हैं। पारंपरिक राजनीति के खिलाफ युवाओं का गुस्सा मतदान में साफ नजर आ रहा है।

Share
6 Mar 2026, 07:58:28 AM IST

Nepal election results 2026 live: झापा-5 सीट पर बालेन शाह का दबदबा

Nepal election results 2026 live: नेपाल की सबसे हॉट सीट झापा-5 से चौंकाने वाले आंकड़े आ रहे हैं। केपी शर्मा ओली के इस अभेद्य किले में RSP के बालेन शाह ने अहम बढ़त बना ली है। ओली, जो इस सीट से पहले 6 बार चुनाव जीत चुके हैं, फिलहाल अपने ही गढ़ में कड़े संघर्ष का सामना कर रहे हैं।

Share
6 Mar 2026, 07:54:24 AM IST

Nepal election results 2026 live: शुरुआती रुझानों में RSP 38 सीटों पर आगे चल रही है

Nepal election results 2026 live: शुरुआती चुनावी रुझानों के मुताबिक, बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) 38 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि नेपाली कांग्रेस एक सीट पर आगे है। वहीं पूर्व पीएम ओली की पार्टी CPN-UML का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, वोटों की गिनती गुरुवार देर रात शुरू हुई। शुक्रवार रात तक गिनती पूरी होने की उम्मीद है। नेपाल में गुरुवार को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के चुनाव में करीब 60 परसेंट वोटिंग हुई- यह देश में पिछले साल केपी शर्मा ओली की गठबंधन सरकार को गिराने वाले हिंसक Gen Z विरोध प्रदर्शनों के बाद पहला चुनाव था।

Share
6 Mar 2026, 07:50:45 AM IST

Nepal election results 2026 live: मुख्य उम्मीदवार और पार्टियां (किसके बीच है असली टक्कर?)

Nepal election results 2026 live: इस बार नेपाल की राजनीति के पुराने दिग्गजों को एक नए और युवा चेहरे से कड़ी टक्कर मिल रही है।

बालेन शाह - राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP): यह इस चुनाव का सबसे बड़ा 'एक्स-फैक्टर' है। काठमांडू के पूर्व मेयर और रैपर रह चुके बालेन शाह युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। उनकी पार्टी (RSP) भ्रष्टाचार विरोधी और पीढ़ीगत बदलाव के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है और इसे फ्रंटरनर माना जा रहा है।

के.पी. शर्मा ओली - CPN (UML): पूर्व प्रधानमंत्री एक बार फिर सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहे हैं। ओली को उम्मीद है कि उनकी पारंपरिक पार्टी इस बार भी मजबूत जनादेश हासिल करेगी।

पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' - नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र): नेपाल की राजनीति का एक और बड़ा नाम, जो अपने पारंपरिक वोट बैंक के सहारे मैदान में हैं।

गगन थापा - नेपाली कांग्रेस (NC): देश की सबसे पुरानी पार्टी नेपाली कांग्रेस ने युवाओं को लुभाने के लिए इस बार युवा नेता गगन थापा को अपना मुख्य चेहरा बनाया है।

Share
6 Mar 2026, 07:49:46 AM IST

Nepal election results 2026 live: यह नेपाल चुनाव इतना अहम क्यों है?

Nepal election results 2026 live: नेपाल में यह आम चुनाव अपने तय समय (2027) से काफी पहले हो रहा है। इसके पीछे मुख्य कारण सितंबर 2025 में हुए ऐतिहासिक 'जनरेशन जेड' (Gen Z) के युवाओं का उग्र प्रदर्शन है। भ्रष्टाचार, खराब गवर्नेंस और बेरोजगारी के खिलाफ युवाओं ने जो आंदोलन किया था, उसके दबाव में तत्कालीन प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली (K.P. Sharma Oli) को इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद संसद भंग कर दी गई थी और 6 महीने के भीतर नए चुनाव कराने का फैसला लिया गया।

Share
6 Mar 2026, 07:48:24 AM IST

Nepal election results 2026 live: नेपाल में मतगणना जारी, RSP सबसे आगे

Nepal election results 2026 live: नेपाल में छह महीने पहले हुए 'जेन जेड' के विरोध प्रदर्शन के बाद पहला आम चुनाव एक दिन पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। आज नेपाल में मतगणना जारी है। बालेंद्र शाह की पार्टी RSP सबसे आगे चल रही है।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsविदेशNepal Election Results LIVE: नेपाल में ऐतिहासिक जीत की तरफ बालेन शाह, समर्थकों ने शुरू किया जश्न