नेपाल में बाढ़ से तबाही के 11वें दिन चमत्कार, मलबे से महिला समेत 2 लोगों को जिंदा निकाला गया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद प्रभावित जिलों से और शव बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही, मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 1,344 हो गई। बचाव दल करीब 5,000 लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

Nepal devastating floods miracle once again Rescue teams saved two people alive
नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे से दो लोगों को सुरक्षित बचाया गया।

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के 11वें दिन एक बार फिर से चमत्कार देखने को मिला। शनिवार को बचाव दलों ने 2 लोगों को जिंदा बचा लिया। नेपाल सेना, दक्षिण कोरिया के आपदा प्रबंधन विशेषज्ञों और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने बेहद मुश्किल हालात में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पहली सफलता अपर त्रिशूली-1 जलविद्युत परियोजना में मिली। यहां ऑडिट-4 सुरंग से एक चीनी नागरिक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह अभियान काफी जोखिम भरा था और इसे नेपाल सेना व दक्षिण कोरिया से आई विशेषज्ञ टीम ने मिलकर पूरा किया।

दूसरी सफलता नुवाकोट जिले के विदुर नगरपालिका क्षेत्र के बेत्रावती में मिली। यहां चार मंजिला मकान ढह गया था और उसके मलबे में 64 वर्षीय महिला चंडिका श्रेष्ठ फंसी हुई थीं। सब-इंस्पेक्टर सुमन कुमार बीके के नेतृत्व में 9 सदस्यीय टीम ने महिला को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, भीषण बाढ़ से प्रभावित 11 जलविद्युत परियोजनाओं में कर्मचारियों समेत अब भी 942 लोग लापता हैं। बचाव दल मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद लापता लोगों की तलाश में अभियान चला रहे हैं।

नेपाल बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,344 हुई

नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद प्रभावित जिलों से और शव बरामद किए जाने के साथ मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 1,344 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बचाव दल करीब 5,000 लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं, जिनमें कम से कम 589 विदेशी नागरिक शामिल हैं। 13,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, अब तक बरामद शवों में 758 वयस्कों और 85 बच्चों के शव शामिल हैं, जबकि 501 शव ऐसे मिले हैं, जिनके कुछ अंग गायब हैं। शवों की यह स्थिति लंबे समय तक पानी में रहने और मलबे के दबाव के कारण हुई है।

नेपाल-तिब्बत सीमा के पास 26 अगस्त को हिमस्खलन के कारण बाढ़ आई थी। इसने उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों व गांवों में भारी तबाही मचाई। हिमालयी सीमावर्ती इलाके से दक्षिण की ओर बहने वाली भोटेकोशी नदी में बाढ़ से मकान, गाड़ियां, सड़कें और पुल बह गए और पनबिजली परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा। चीन की मीडिया की खबरों के अनुसार, इस आपदा में चीन की ओर कम से कम 21 लोगों की मौत हुई है, जबकि तिब्बत में 500 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक 360 शव अकेले चितवन जिले से बरामद किए गए हैं। इसके अलावा रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी पूर्व और नवलपरासी पश्चिम जिलों से भी शव मिले हैं।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़नेपाल में बाढ़ से तबाही के 11वें दिन चमत्कार, मलबे से 2 लोगों को जिंदा निकाला