Hindi Newsविदेश न्यूज़Nepal crisis riot arson update coup gen g protesters kathmandu padaul kp sarma oli
नेपाल में अंतरिम पीएम की तलाश जारी, इसी बीच जेन-जी को राष्ट्रपति पैडोल का संदेश; क्या कहा

नेपाल में अंतरिम पीएम की तलाश जारी, इसी बीच जेन-जी को राष्ट्रपति पैडोल का संदेश; क्या कहा

संक्षेप: Nepal crisis: नेपाल में जारी प्रदर्शन के बीच राष्ट्रपति राम चंद्र पैडौल ने जेन जी प्रदर्शनकारियों के नाम संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि वह लोकतंत्र की रक्षा और देश के लिए हर तरीके से प्रयास कर रहे हैं।

Thu, 11 Sep 2025 05:03 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भ्रष्टाचार, सोशल मीडिया बैन और तमाम मुद्दों पर गुस्साए नेपाल के जेन-जी प्रदर्शनकारी ओली सरकार को उखाड़ फेंकने के बाद अब अंतरिम पीएम की तलाश में हैं। इसी बीच सरकार के जाने के बाद देश के औपचारिक प्रभारी बनाए गए राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने प्रदर्शनकारियों के नाम एक संदेश जारी किया है। आपको बता दें कि नेपाली सेना प्रमुख के साथ राष्ट्रपति पेडौल भी उस चर्चा में शामिल हैं, जिसमें अंतरिम प्रधानमंत्री को चुनने की बात चल रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 11 सितंबर को जारी किए गए इस पत्र में नेपाली राष्ट्र्पति ने युवाओं से शांत रहने की अपील की। उन्होंने लिखा, "मैं संवैधानिक ढांचे के भीतर देश को मौजूदा कठिन परिस्थितियों से बार निकालने की कोशिश कर रहा हूं। हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए विचार-विमर्श और हर संभव प्रयास कर रहे हैं।"

राष्ट्रपति पैडोल ने अपने पत्र में आगे कहा, "मैं सभी पक्षों से अपील करता हूं कि वे आश्वस्त रहें, उनकी मांगों को पूरा करने के लिए जल्द से जल्द समाधान निकाला जा रहा है।" इतना ही नहीं राष्ट्रपति ने नेपालियों से संयम बरतने और देश में शांति व्यवस्था बनाए रखने की भी अपील की।

गौरतलब है कि नेपाली राष्ट्रपति का यह पत्र ऐसे समय में सामने आया है, जब सेना और राष्ट्रपति की तरफ से पहले ही प्रदर्शनकारियों से कह दिया गया है कि वह अपने हिसाब से अंतरिम पीएम के लिए नाम तय करके बता दें। इन मामलों में शामिल एक व्यक्ति के मुताबिक मामले को संभालने की कोशिश कर रहे अधिकारियों ने यह फैसला इसलिए लिया ताकि किसी नाम के चयन किए जाने पर राष्ट्रपति और सेना को दोष न दिया जाए।

आपको बता दें गुरुवार को भी प्रदर्शनकारियों के नेताओं और सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल औऱ राष्ट्रपति पैडोल के बीच चर्चा हुई थी। इससे पहले बुधवार को भी इसी तरह की चर्चा हुई थी। बाहर बेसब्री से फैसले का इंतजार करते युवाओं के लिए दोनों दिन हताशा भरे रहे। क्योंकि अंदर किसी भी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई। इस मामले के जानकार लोगों के मुताबिक अंतरिम पीएम बनने की दौड़ में सबसे आगे पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की हैं। उसके बाद कुलमान घिसिंग भी इस दौड़ में शामिल हैं। इसके अलावा काठमांडू के युवा मेयर बालेंद्र शाह का नाम भी उछाला जा रहा है।

यह पहली बार है जब राष्ट्रपति ने देश में मौजूदा उथल-पुथल के बारे में बात की है। मंगलवार को ‘जेन ज़ी’ के प्रदर्शनकारी समूहों द्वारा राष्ट्रपति कार्यालय और उनके निजी आवास पर आगजनी के बाद से उन्हें सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया। पौडेल वर्तमान में सैन्य सुरक्षा में हैं।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।