Hindi Newsविदेश न्यूज़Nepal crisis Ex Nepal PM Wife Burnt Alive Protesters Set His House On Fire
पूर्व नेपाली PM की पत्नी की जिंदा जलकर मौत, उपद्रवियों ने फूंका था घर

पूर्व नेपाली PM की पत्नी की जिंदा जलकर मौत, उपद्रवियों ने फूंका था घर

संक्षेप:

नेपाल में उपद्रवियों ने पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनल के घर में आग लगा दी। इस घटना में पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी की जलकर मौत हो गई। नेपाल में विरोध प्रदर्शन की आग लगातार बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद भी उपद्रवियों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Sep 09, 2025 07:26 pm ISTDeepak लाइव हिन्दुस्तान, काठमांडू
share Share
Follow Us on

नेपाल में उपद्रवियों ने पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनल के घर में आग लगा दी। इस घटना में पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी की जलकर मौत हो गई। नेपाल में विरोध प्रदर्शन की आग लगातार बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद भी उपद्रवियों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने झलनाथ खनल के घर में आग लगा दी थी। इस घटना में खनल की पत्नी, राजलक्ष्मी की जिंदा जलकर मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक यह घटना काठमांडू के दल्लू इलाके में हुई। इसी इलाके में पूर्व प्रधानमंत्री का घर है। उपद्रवियों द्वारा लगाई गई आग में बुरी तरह से झुलसी राजलक्ष्मी को कीर्तिपुर बर्न अस्पताल ले जाया गया। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक यहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बता दें कि प्रदर्शनकारियों के गुस्से के शिकार प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का घर भी हुआ है। केपी शर्मा ओली ने पद से इस्तीफा दे दिया है। नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के बाद युवाओं का गुस्सा भड़का हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल सहित कई शीर्ष राजनीतिक नेताओं के निजी आवास पर हमला किया तथा संसद भवन में तोड़फोड़ की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

छात्रों के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों में राजनीतिक वर्ग के खिलाफ कई कारणों को लेकर आम लोगों का बढ़ता आक्रोश झलक रहा है, जिसमें सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और कथित भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दे शामिल हैं। प्रदर्शनकारी कर्फ्यू और सुरक्षा बलों की भारी तैनाती के बावजूद काठमांडू और अन्य स्थानों पर एकत्र हुए।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस कार्रवाई में कम से कम 19 लोगों की मौत के लिए ओली के इस्तीफे की मांग करते हुए सैकड़ों प्रदर्शनकारियों के उनके कार्यालय में घुसने और नारेबाजी करने के तुरंत बाद ओली ने पद छोड़ दिया।

Deepak

लेखक के बारे में

Deepak

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।