NASA का अंतरिक्ष में चमत्कार, कैसे 6 अरब किमी दूर परिक्रमा कर रहे कैमरे को किया रिपेयर
नासा ने अंतरिक्ष में बड़ा चमत्कार किया है। उसने धरती से 6 अरब किलोमीटर दूर जुपिटर ग्रह की परिक्रमा कर रहे जूनो कैमरे को ठीक कर दिया।

कल्पना कीजिए, धरती से करीब 6 अरब किलोमीटर दूर, जहां न कोई इंजीनियर है, न कोई औजार... वहां एक कैमरा खराब हो जाए तो क्या किया जा सकता है? लेकिन NASA ने असंभव को संभव कर दिखाया। जुपिटर ग्रह की परिक्रमा कर रहे Juno स्पेसक्राफ्ट के कैमरे में खराबी आ गई थी, लेकिन धरती पर बैठे वैज्ञानिकों ने उसे दूर से ही 'हील' कर दिया। यह मिशन न सिर्फ तकनीकी चमत्कार है, बल्कि भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों के लिए नई राह भी खोलता है।
नासा के जुपिटर मिशन 'जूनो' की कैमरा प्रणाली JunoCam को हाल ही में बड़ा सुधार मिला है। जुपिटर के शक्तिशाली विकिरण से खराब हुई इस कैमरे को वैज्ञानिकों ने 370 मिलियन मील (करीब 6 अरब किलोमीटर) दूर से हीट ट्रीटमेंट तकनीक से सफलतापूर्वक ठीक किया है। इस तकनीक के जरिए कैमरे को 25 डिग्री सेल्सियस तक गर्म किया गया, जिससे उसके माइक्रोस्कोपिक स्तर पर हुए नुकसान को ठीक किया जा सका।
JunoCam को क्या हुआ था?
2023 के आखिर में जब Juno अंतरिक्ष यान जुपिटर के चंद्रमा Io के पास से गुजर रहा था, तब उसके कैमरे में खामियां आने लगीं। ली गई तस्वीरों में लाइनें और शोर (noise) साफ दिखने लगे। टीम ने कई तरीके अपनाकर तस्वीरों की गुणवत्ता सुधारने की कोशिश की, लेकिन कुछ काम नहीं आया।
नासा के इंजीनियर Jacob Schaffner और Michael Ravine के मुताबिक, कैमरे को गर्म करने का फैसला एक आखिरी दांव था। इसके लिए JunoCam का हीटर 77 डिग्री फॉरेनहाइट (लगभग 25 डिग्री सेल्सियस) तक बढ़ाया गया। इससे कैमरे में सिलिकॉन स्तर पर हुए विकिरण जनित डैमेज को ठीक किया जा सका।
क्या असर?
अब JunoCam से मिल रही तस्वीरें पहले से कहीं ज्यादा स्पष्ट हैं। Io के नॉर्थ पोलर रीजन की हाई-रेजोलूशन इमेज में सल्फर डाइऑक्साइड फ्रॉस्ट और ज्वालामुखीय गतिविधि साफ दिख रही हैं। नासा ने इस सफलता को "long-distance save" कहा।
इस तकनीक के परिणाम 16 जुलाई को अमेरिका के नैशविले में हुई IEEE Nuclear & Space Radiation Effects Conference में प्रस्तुत किए गए। वैज्ञानिक मानते हैं कि ये प्रयोग भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।
Juno मिशन की उपलब्धि
कैमरे की खराबी के बावजूद Juno ने अब तक 74 बार जुपिटर की परिक्रमा की है, जिससे ग्रह के वायुमंडल, ध्रुवीय क्षेत्रों और उसके चंद्रमाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



