NASA ने मिशन से पहले ही यात्रियों को क्यों बुलाया वापस? अंतरिक्ष यात्रा के दौरान पहली बार हुआ ऐसा
नासा के मुख्य स्वास्थ्य और चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेम्स पोल्क ने कहा है कि नासा के अधिकारियों ने बताया कि अंतरिक्ष स्टेशन पर कोई आपातकालीन स्थिति नहीं थी। हालांकि क्रू मेंबर्स की सुरक्षा के लिए एहतियात बरती जा रही है।

एक दुर्लभ मामले में अमेरिकी अंतरिक्ष स्टेशन NASA पहली बार मेडिकल इमरजेंसी की वजह से अंतरिक्ष यात्रियों को वापस धरती पर लाने जा रहा है। नासा ने हाल ही में अंतरिक्ष यात्री की स्वास्थ्य समस्या के कारण इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर अपने मिशन की अवधि को छोटा कर दिया है। नासा ने गुरुवार को बताया है कि अमेरिका जापान और रूस का चार सदस्यीय दल पूर्वनियोजित समय से पहले ही कुछ दिनों में धरती पर लौट आएगा।
NASA ने बताया है कि अंतरिक्ष यात्री की स्वास्थ्य समस्या के कारण नासा ने इस साल का अपना पहला ‘स्पेसवॉक’ रद्द कर दिया। अंतरिक्ष एजेंसी ने गोपनीयता का हवाला देते हुए अंतरिक्ष यात्री या उसकी स्वास्थ्य समस्या का खुलासा नहीं किया। हालांकि उसने कहा कि अब चालक दल के सदस्य की हालत स्थिर है।
नासा के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेम्स पोल्क ने कहा कि नासा के अधिकारियों ने बताया कि अंतरिक्ष स्टेशन पर कोई आपातकालीन स्थिति नहीं थी, लेकिन वे चालक दल के सदस्य की सुरक्षा के लिए एहतियात बरत रहे हैं। पोल्क ने कहा है कि यह अंतरिक्ष स्टेशन से नासा का पहला चिकित्सीय निकासी अभियान है।
गौरतलब है कि चार सदस्यीय दल अगस्त में स्पेसएक्स के जरिए धरती की परिक्रमा कर रही प्रयोगशाला में पहुंचा था जिन्हें कम से कम छह महीने अंतरिक्ष स्टेशन पर रहना था। इस दल में नासा की जेना कार्डमैन और माइक फिंके के साथ जापान के किमिया युई और रूस के ओलेग प्लाटोनो भी शामिल थे

लेखक के बारे में
Jagriti Kumariजागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




