म्यांमार में हर तरफ तबाही का मंजर, 3000 तक पहुंचा मौतों का आंकड़ा; अब तक निकाले जा रहे शव

एपी, बैंकॉक
Follow us on Google News
share

  • म्यांमार में बीते सप्ताह आए भूकंप के बाद मरने वालों की संख्या 3000 से ज्यादा तक पहुंच चुकी है। राहत और बचाव कार्य जारी है जहां मलबे से लोगों को जिंदा निकाले जाने की संभावनाएं खत्म होती जा रही हैं।

Patients lie on beds inside the compound of Sagaing Hospital following a strong earthquake near its epicenter, in Sagaing, Myanmar, April 2, 2025. REUTERS/Stringer

म्यांमार में बीते सप्ताह आए भूकंप के बाद से देश में जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। कई शहर मलबे में तब्दील हो चुके हैं और राहत और बचाव दल के लोग दिन रात मलबे को हटाने की कोशिशों में जुटे हैं। वहीं हादसे के छह दिन बीत जाने के बाद अब मलबे के बीच किसी के जिंदा बचने की संभावनाएं खत्म होती जा रही हैं। इस बीच गुरुवार को मरने वालों की संख्या 3000 से ज्यादा तक पहुंच गई है। देश की सैन्य नेतृत्व वाली सरकार ने बताया है कि गुरुवार को बचाव दलों को और शव मिले हैं जिससे मृतकों का आधिकारिक आंकड़ा 3,085 तक पहुंच गया है। सरकार ने कहा है कि कई सहायता समूह घायलों की मदद करने में जुटे हुए हैं।

एक संक्षिप्त बयान में सेना ने कहा है कि हादसे के बाद करीब 4 हजार से ज्यादा लोग घायल हैं। वहीं सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को आए भूकंप का केंद्र म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले के पास था। इसकी तीव्रता 7.7 मापी गई। भीषण भूकंप में देश के बुनियादी ढांचों को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है जहां हजारों इमारतें ध्वस्त हो गई हैं। वहीं कई प्रमुख सड़कें और पुलों के क्षतिग्रस्त हो जाने से सुदूर इलाकों में मदद पहुंचाना भी मुश्किल हो रहा है।

मरने वालों की संख्या कहीं ज्यादा

स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस त्रासदी में मरने वालों की संख्या आधिकारिक आंकड़ों से कहीं ज़्यादा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दूरसंचार सेवाओं के बाधित होने की वजह से कई जगहों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में ज्यादा जानकारी सामने आने पर मृतकों की संख्या तेजी से बढ़ सकती हैं। भूकंप के बाद कई लोग बेघर भी हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक भूकंप ने देश में पहले से जारी गंभीर मानवीय संकट को और बढ़ा दिया है। अनुमान के मुताबिक देश के लगभग 30 लाख से अधिक लोग अपने घरों से विस्थापित हो गए हैं।

अस्पताल हुए तबाह

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया है कि शुरुआती आकलन के मुताबिक भूकंप में चार अस्पताल और एक स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। वहीं दर्जनों अन्य अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को भी नुकसान पहुंचा है। संयुक्त राष्ट्र ने बताया, "बुनियादी ढांचे के क्षतिग्रस्त होने और मरीजों की बढ़ती संख्या के की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में सेवा पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। हजारों लोगों को ट्रॉमा केयर, सर्जिकल केयर और अन्य उपचार की तत्काल जरूरत है।" बता दें कि भारत का एक मोबाइल हॉस्पिटल भी जरूरतमंदों की मदद की जुटा हुआ है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़म्यांमार में हर तरफ तबाही का मंजर, 3000 तक पहुंचा मौतों का आंकड़ा