म्यांमार में भूकंप से भारी तबाही; मरने वालों की संख्या 2700 से अधिक हुई, 4521 लोग घायल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • भूकंप के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मंगलवार को 1 मिनट का मौन रखा गया। म्यांमार में आज स्थानीय समयानुसार 12 बजकर 51 मिनट पर पूरे देश में मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए सायरन बजने लगे।

म्यांमार में भूकंप से भारी तबाही; मरने वालों की संख्या 2700 से अधिक हुई, 4521 लोग घायल

म्यांमार में पिछले सप्ताह आए 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या 2,700 से अधिक हो गई है जबकि हजारों लोग घायल हैं। देश की मीडिया में म‍ंगलवार को जारी खबरों में यह जानकारी दी गई। वेस्टर्न न्यूज वेबसाइट पर जारी खबर के अनुसार, म्यांमार की सैन्य सरकार के प्रमुख और सीनियर जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने राजधानी नेपीता में बयान दिया। उन्होंने कहा कि भूकंप के कारण अब तक 2,719 लोगों की मौत हो गई है जबकि 4,521 व्यक्ति घायल हैं और 441 लापता हैं। भूकंप से प्रभावित कई क्षेत्रों में अब भी बचाव दल नहीं पहुंच पाए हैं। इसलिए मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है।

भूकंप से प्रभावित कई इलाकों में अभी भी बचाव दल नहीं पहुंच पाए हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या अभी और ज्यादा बढ़ने का अनुमान है। गुजरते दिन के साथ मलबे में जीवित बचे लोगों के मिलने की उम्मीद कम होती जा रही है। भूकंप के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मंगलवार को 1 मिनट का मौन रखा गया। म्यांमार में आज स्थानीय समयानुसार 12 बजकर 51 मिनट पर पूरे देश में मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए सायरन बजने लगे। जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने भूकंप से हुई क्षति और जानमाल के नुकसान के प्रति सहानुभूति जताते हुए 31 मार्च से 6 अप्रैल तक राष्ट्रीय शोक घोषित किया था। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

भारत ने मदद के लिए शुरू किया ऑपरेशन ब्रह्मा

भारत ने म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के पीड़ितों की मदद के लिए सोमवार को 50 टन राहत सामग्री की नई खेप भेजी। राहत सामग्री को भारतीय नौसेना के 2 जहाजों - आईएनएस सतपुड़ा और आईएनएस सावित्री ने म्यांमार के यांगून शहर पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसेना के तीन और जहाज (आईएनएस करमुख, आईएनएस घड़ियाल और एलसीयू-52 यांगून) के लिए 500 टन से अधिक अतिरिक्त सहायता सामग्री लेकर रवाना हो गए हैं। भारत ने शुक्रवार को म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप से हुई तबाही की त्वरित प्रतिक्रिया के रूप में ऑपरेशन ब्रह्मा नाम से राहत मिशन शुरू किया था। शनिवार को भारत ने भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए 5 सैन्य विमानों से राहत सामग्री, बचाव दल और चिकित्सा उपकरण म्यांमार भेजे थे। भारतीय वायुसेना का एक और सी-130 विमान के मंगलवार को 15 टन से अधिक राहत सामग्री लेकर मांडले में उतरने की उम्मीद है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़म्यांमार में भूकंप से भारी तबाही; मरने वालों की संख्या 2700 से अधिक, 4521 घायल