MQ9 रीपर, 7 तरह के जेट, अमेरिका ने ईरान पर मारे ये खतरनाक हथियार; देखें लिस्ट

Mar 02, 2026 09:04 am ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरानी नौसेना के नौ जहाजों को नष्ट कर दिया गया है। ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया पर कहा कि जहाज 'नष्ट' हो गए हैं और डूब गए हैं और इनमें से कुछ बड़े और अहम थे।

MQ9 रीपर, 7 तरह के जेट, अमेरिका ने ईरान पर मारे ये खतरनाक हथियार; देखें लिस्ट

ईरान के खिलाफ अमेरिका और ईरान का ऑपरेशन जारी है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने इस कार्रवाई को ऑपरेशन एपिक फ्यूरी नाम दिया है। इसके तहत नौसेना के बेस, सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के दफ्तर, IRGC यानी इरान रिवॉल्युशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के मुख्यालय समेत कई ठिकाने शामिल हैं। वहीं, ईरान ने भी जवाबी हमले किए हैं।

ईरानी नौसेना के जहाज नष्ट, ट्रंप ने किया दावा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरानी नौसेना के नौ जहाजों को नष्ट कर दिया गया है। ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया पर कहा कि जहाज 'नष्ट' हो गए हैं और डूब गए हैं और इनमें से कुछ बड़े और अहम थे। ट्रंप ने कहा कि ईरान के बाकी सैन्य पोत भी 'जल्द ही समुद्र की तलहटी में तैरते नजर आएंगे!' राष्ट्रपति ने कहा कि एक अन्य हमले में ईरान का नौसेना मुख्यालय 'लगभग पूरी तरह से नष्ट हो गया'।

अमेरिका ने ईरान पर इन हथियारों से की मार

हवाई हमले और लड़ाकू विमान

B-2 स्टील्थ बॉम्बर

F-35 स्टील्थ फाइटर

F-22 स्टील्थ फाइटर

F-18 फाइटर जेट

F-16 फाइटर जेट

A-10 अटैक जेट (ग्राउंड अटैक)

EA-18G इलेक्ट्रॉनिक अटैक एयरक्राफ्ट

ड्रोन और निगरानी प्रणाली

MQ-9 रीपर ड्रोन

लुकास (Lucas) ड्रोन

RC-135 टोही विमान (जासूसी विमान)

P-8 मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट (समुद्री गश्ती)

एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल एयरक्राफ्ट (AWACS)

मिसाइल और डिफेंस सिस्टम

THAAD एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम

पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइल सिस्टम

M-142 हिमार्स (हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम)

काउंटर-ड्रोन सिस्टम (ड्रोन रोधी प्रणाली)

नौसैनिक शक्ति

परमाणु ऊर्जा से चलने वाले विमान वाहक पोत

गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर (विध्वंसक युद्धपोत)

रिफ्यूलिंग शिप्स (ईंधन भरने वाले जहाज)

लॉजिस्टिक्स और अन्य

C-17 ग्लोबमास्टर कार्गो विमान

C-130 कार्गो विमान

रिफ्यूलिंग टैंकर एयरक्राफ्ट (हवा में ईंधन भरने वाले विमान)

एयरबोर्न कम्युनिकेशन रिले (संचार प्रणाली)

बातचीत के लिए तैयार है इजरायल, अमेरिकी अधिकारी का दावा

न्यूज एजेंसी एपी के अनुसार, ईरान में 'संभावित नए नेतृत्व' ने संकेत दिया है कि वह अमेरिका के साथ बातचीत के लिए तैयार है। अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय 'व्हाइट हाउस' के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अमेरिका और इजराइली बलों के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता एवं उसके अन्य शीर्ष अधिकारियों की मौत के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।

अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप आखिरकार बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन फिलहाल सैन्य अभियान बिना रुके जारी है। अधिकारी ने यह नहीं बताया कि ईरान का संभावित नया नेता कौन है या बातचीत की कथित इच्छा उसने किस तरह जाहिर की। ट्रंप ने रविवार को 'द अटलांटिक' को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि वह ईरान के नये नेतृत्व से बात करने की योजना बना रहे हैं।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।