जापान में भूकंप से हिली धरती, क्या सुनामी का है खतरा? देखिए वीडियो
जापान में भूकंप से एक बार फिर धरती हिल उठी है। यह भूकंप 7.1 तीव्रता वाले खतरनाक भूकंप के कुछ हफ्ते बाद आया है। इस बार भूकंप की तीव्रता 5.8 बताई गई है। यह भूकंप जापान के होन्शू के पूर्वी तट के करीब आया है।

जापान में भूकंप से एक बार फिर धरती हिल उठी है। यह भूकंप 7.1 तीव्रता वाले खतरनाक भूकंप के कुछ हफ्ते बाद आया है। इस बार भूकंप की तीव्रता 5.8 बताई गई है। यह भूकंप जापान के होन्शू के पूर्वी तट के करीब आया है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने इस बात की जानकारी दी। इसके मुताबिक इस भूकंप का केंद्र जमीन से 78 किमी अंदर था। हालांकि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। किसी तरह के नुकसान या चोट की कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटके तोक्यो इलाके में भी महसूस किए गए।
बता दें कि कुछ ही हफ्तों पहले जापान के दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू के कुमामोटो क्षेत्र में एक भयंकर भूकंप आया था। इसकी तीव्रता 7.1 थी। इस भूकंप में करीब 18 लोग मारे गए और 62 अन्य घायल हो गए। यह भूकंप 28 जुलाई को कुमामोटो में आया था। मरने वालों में एक विदेशी नागरिक भी शामिल था। वहीं, घायलों में छह की स्थित काफी गंभीर थी। शुरुआत में अंदाजा नहीं था कि मरने वालों की सही संख्या क्या है। जब बचावकर्मी लोगों की तलाश में जुटे तो मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने लगा।
इस दौरान सबसे बड़ा नुकसान, मध्य काशिमा के एयोन मॉल में हुआ था। भूकंप के दौरान यह पूरी तरह से भरा हुआ था। यहां पर काफी ज्यादा भीड़ थी। मॉल के एक हिस्से में गैस में विस्फोट हुआ था। हालांकि तब तक वहां मौजूद करीब 3000 कस्टमर्स को सुरक्षित मॉल के दूसरे हिस्से में पहुंचा दिया गया था। भूकंप में मॉल का दूसरा हिस्सा ढह गया था। इसके चलते लोग अंदर फंस गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विस्फोट के चलते इलाका इस कदर हिल उठा था कि जितना भूकंप के चलते भी नहीं हिला था।
एऑन के अध्यक्ष अकियो योशीदा के अनुसार, शुरुआत में तीन लोगों के लापता होने की खबर मिली थी, जबकि मॉल स्थल पर चार मौतों की पुष्टि हुई थी। हम इसे गंभीरता से लेते हैं कि एक विस्फोट हुआ और कीमती जानें चली गईं। योशीदा ने कुमामोटो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी।


