पाकिस्तान के न्यूज चैनलों पर दिखने लगे 'मोसाद' के संदेश, इजरायल पर हैक करने का आरोप

Mar 02, 2026 11:46 am ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

खामेनेई की मौत के बाद उठे भूचाल के बीच पाकिस्तान ने अजीब दावा किया है। पाकिस्तान के न्यूज चैनलों का कहना है कि इजरायल उनके चैनलों को हैक करने की कोशिश कर रहा है और स्क्रीन पर अजीब संदेश नजर आ रहे हैं।

पाकिस्तान के न्यूज चैनलों पर दिखने लगे 'मोसाद' के संदेश, इजरायल पर हैक करने का आरोप

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामनेई की हत्या के बाद कई मुस्लि देशों में तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के करीचा में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के मिशन पर ही हमला कर दिया। हिंसा में कम से कम 9 लोगों की मौत भी हो गई। अब पाकिस्तान में एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। पाकिस्तान के कई प्रमुख टीवी चैनलों का कहना है कि इजरायल की एजेंसियों ने उनके चैनल को ही हैक कर लिया है। ऐसे में प्रसारण बार-बार बाधित हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के जियो न्यूज, एआरवाई न्यूज और सामना न्यूज की स्क्रीन पर अजीब मेसेज दिख रहे हैं। रविवार को रात के प्राइम टाइम के दौरान स्क्रीन पर उर्दू में लिखे हुए मेसेज आने लगे। इसमें लिखा था, सेना के एक धड़े ने पूरे पाकिस्तान को बर्बाद करने का मन बना लिया है। इसके खिलाफ खड़े रहिए। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक इस मेसेज को भेजने वाले का नाम इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' लिखा था।

जियो न्यूज की तरफ से कहा गया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कई बार चैनल को हैक करने का प्रयास किया गया है। ये सभी चैनल पाकिस्तान के सैटलाइट PAKSAT से संचालित होते हैं। जियो न्यूज ने बताया कि उसकी स्क्रीन पर बार-बार अजीब संदेश लिखकर आ जाते थे। चैनलों ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि इससे उनका कोई संबंध नहीं है।

जियो न्यूज के मैनेजिंग एडिटर अजहर अब्बास ने कहा कि जियो न्यूज का इस तरह के संदेशों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने प्रशासन से इसपर कार्रवाई करने की अपील की है।

पाकिस्तानी पीएम ने जताया खामेनेई की मौत पर दुख

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद "अंतरराष्ट्रीय कानून के मानदंडों के उल्लंघन" पर रविवार को चिंता व्यक्त की। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "पाकिस्तान सरकार और जनता ईरान के लोगों के साथ उनके दुख और शोक की घड़ी में शामिल है और अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई की शहादत पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।"

उन्होंने "अंतरराष्ट्रीय कानून के मानदंडों के उल्लंघन" पर चिंता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एक पुरानी परंपरा रही है कि राष्ट्राध्यक्षों और सरकार को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।

इसके अलावा, पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने एक बयान में “ईरान सरकार और वहां की जनता के प्रति संवेदना व्यक्त की।” उन्होंने कहा, "दुख की इस घड़ी में पाकिस्तान ईरान के साथ खड़ा है और उनके नुकसान में उनके साथ है।"

इस बीच, खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान के विभिन्न शहरों में हिंसक झड़पों और आगजनी के दौरान कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच रविवार को हुई झड़पों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।