
झगड़ा, तकरार, अपमान...जेलेंस्की के मन में ताजा होगा डोनाल्ड ट्रंप से पहली मुलाकात का घाव
संक्षेप: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रंप से सोमवार को व्हाइट हाउस में मुलाकात करेंगे। दोनों की पहली मीटिंग बिल्कुल भी यादगार नहीं रही थी। तब सरेआम जेलेंस्की को अपमान का घूंट पीना पड़ा था।
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रंप से सोमवार को व्हाइट हाउस में मुलाकात करेंगे। दोनों की मीटिंग बिल्कुल भी यादगार नहीं रही थी। तब सरेआम जेलेंस्की को अपमान का घूंट पीना पड़ा था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वांस जैसे उनके ऊपर टूट पड़े थे। ऐसे में जब दोबारा जेलेंस्की और ट्रंप के बीच मुलाकात होगी तो पिछली बैठक की यादें भी जेहन में तैर रही होंगी। हालांकि उसके बाद से दोनों के बीच दो और बैठकें हो चुकी हैं। अप्रैल 2025 में पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के समय और जून में नाटो सम्मेलन के दौरान। बता दें कि दोनों की ताजा मुलाकात ट्रंप और पुतिन की अलास्का वार्ता के बाद हो रही है। अलास्का में दोनों नेताओं ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म कराने को लेकर बातचीत की। हालांकि अभी इस पर अंतिम मुहर नहीं लग पाई है। इसी बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए ट्रंप ने जेलेंस्की को व्हाइट हाउस बुलाया है।

फरवरी वाली मीटिंग में क्या हुआ था
फरवरी 2025 में डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की की मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झगड़े जैसी स्थिति बन गई थी। इसका सीधा प्रसारण पूरी दुनिया ने देखा। अमेरिकी राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने जेलेंस्की पर तीसरे विश्व युद्ध का जुआ खेलने का आरोप लगाया। इस बैठक के दौरान जेलेंस्की रूस के खिलाफ युद्ध में अमेरिकी सहयोग पाने की हसरत लिए वहां गए थे। इसके अलावा उनकी निगाहें रेयर मिनरल्स एग्रीमेंट की भी थी।
जेलेंस्की को कहा था तानाशाह
जेलेंस्की को इस बातचीत के दौरान बेहद असहज हालात का सामना करना पड़ा। ट्रंप और जेलेंस्की प्रशासन के बीच भी तनाव काफी ज्यादा था। मीटिंग के दौरान ट्रंप ने खुलेआम तानाशाह तक कह दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने यूक्रेन पर 2022 में रूस के ऊपर चढ़ाई करने का भी आरोप लगा दिया था। अमेरिका ने यह भी कहा था कि जेलेंस्की पर यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने समर्थन के लिए उस तरह से आभार नहीं जताया, जैसी अपेक्षा थी। ट्रंप और जेडी वांस लगातार जेलेंस्की के ऊपर मौखिक हमला कर रहे थे। दोनों ने यूक्रेनी राष्ट्रपति पर आरोप लगाया कि वह रूस के साथ शांतिवार्ता की राह में बाधा हैं।
अमेरिका यात्रा छोड़ लौट आए थे घर
सरेआम हुए इस अपमान के बाद जेलेंस्की अपनी अमेरिका यात्रा बीच में ही छोड़कर वापस लौट गए थे। बताया तो यह भी जाता है कि उनसे व्हाइट हाउस छोड़ने के लिए कह दिया गया था। तब ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा था कि जब वह शांतिवार्ता पर बात करने के लिए तैयार हों तब फिर चले आएं। ऐसे हालात में यूरोपीय नेताओं ने जेलेंस्की का साथ दिया था। जेलेंस्की ने इसके लिए इन नेताओं का सोशल मीडिया पर आभार जताया था।
इस बार दल-बल के साथ
दिलचस्प बात यह है कि इस बार जेलेंस्की अकेले नहीं जा रहे हैं। व्हाइट हाउस में ट्रंप से मीटिंग के लिए जेलेंस्की के साथ कई अन्य यूरोपीय नेता भी साथ जा रहे हैं। इनमें जर्मन चांसलर फ्रेड्रिक मर्ज, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, फिनिश राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब, यूरोपियन कमीशन प्रेसीडेंट उर्सूला और नाटो सचिव मार्क रट होंगे।

लेखक के बारे में
Deepakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




