Hindi Newsविदेश न्यूज़Massive explosion at US military explosives plant 19 people missing and feared dead
अमेरिकी सेना के विस्फोटक संयंत्र में जोरदार धमाका; 19 लोग लापता, मौत की आशंका

अमेरिकी सेना के विस्फोटक संयंत्र में जोरदार धमाका; 19 लोग लापता, मौत की आशंका

संक्षेप: विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 7:45 बजे हुआ। तस्वीरों में दिखा कि संयंत्र का पहाड़ी स्थान धुआं और धुंध से भरा हुआ था। मलबा आधा मील के दायरे में फैला हुआ था और 15 मील दूरी पर रहने वाले लोगों ने भी विस्फोट को महसूस किया।

Sat, 11 Oct 2025 07:11 AMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिका में टेनेसी के ग्रामीण इलाके में विस्फोटक संयंत्र में जोरदार धमाका हुआ, जिससे इमारत पूरी तरह नष्ट हो गई। अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में 19 लोग लापता हैं और उनकी मृत्यु की आशंका जताई जा रही है। मौके पर टूटा-फूटा धातु का ढेर और जली हुई कारों के अवशेष नजर आ रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:मैंने लाखों की बचाई जान; नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर सामने आया ट्रंप का बयान

यह संयंत्र एक्यूरेट एनर्जेटिक सिस्टम्स सेना के लिए विस्फोटक सामग्री की सप्लाई और रिसर्च करता है। हम्फ्रेज काउंटी के शेरिफ क्रिस डेविस ने विस्फोट स्थल के बारे में कहा, 'यहां कुछ भी बयान करने लायक नहीं बचा। सब कुछ नष्ट हो गया। मेरी ओर से देखा गया सबसे भयावह दृश्यों में से यह एक है। कई लोग मारे गए हैं।' मौतों की सही संख्या के बारे में बताने से अभी उन्होंने इनकार कर दिया।

काफी दूर तक सुनी गई धमाके की आवाज

विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 7:45 बजे हुआ। तस्वीरों में दिखा कि संयंत्र का पहाड़ी स्थान धुआं और धुंध से भरा हुआ था। मलबा आधा मील के दायरे में फैला हुआ था और 15 मील दूरी पर रहने वाले लोगों ने भी विस्फोट को महसूस किया।

विस्फोट की क्या हो सकती है वजह

कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, यह संयंत्र बकस्नॉर्ट क्षेत्र में जंगली पहाड़ियों में बने 8 भवनों में विस्फोटक और गोला-बारूद तैयार करता था। यह तुरंत स्पष्ट नहीं है कि संयंत्र में कितने लोग काम करते थे या विस्फोट के समय वहां कितने लोग मौजूद थे। डेविस ने कहा कि जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हादसा कैसे हुआ और विस्फोट का कारण क्या था। इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। सीनियर अधिकारियों ने बताया कि शुरुआत में इमरजेंसी टीम प्लांट में एंट्री नहीं कर सकी क्योंकि वहां लगातार विस्फोट हो रहे थे।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।