Hindi Newsविदेश न्यूज़massive earthquake struck Afghanistan early in the morning claiming many lives
अफगानिस्तान में सुबह-सुबह आ गया भयंकर भूकंप, चली गईं कई जानें

अफगानिस्तान में सुबह-सुबह आ गया भयंकर भूकंप, चली गईं कई जानें

संक्षेप:

अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में सुबह-सुबह आए तेज भूकंप में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई। 

Mon, 3 Nov 2025 08:21 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अफगानिस्तान केके मजार-ए-शरीफ में सोमवार की सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई। वहीं तालिबानी प्रशासन का कहना है कि भूकंप में कम से कम सात लोगों की जान चली गई है। यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप का केंद्र मजार-ए-शरीफ के पास ही 28 किलोमीटर नीचे था। भूकंप में कम से कम 150 लोगों के घायल होने की खबर है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के खुल्म से 22 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में 28 किलोमीटर की गहराई में था। यह स्थानीय समयानुसार सोमवार रात 12 बजकर 59 मिनट पर आया तालिबान सरकार के अनुसार, 31 अगस्त 2025 को पूर्वी अफगानिस्तान में पाकिस्तान सीमा के पास 6.0 तीव्रता के भूकंप के कारण 2,200 से अधिक लोग मारे गए थे। इससे पहले सात अक्टूबर 2023 को 6.3 तीव्रता के भूकंप के बाद आए तेज झटकों में कम से कम 4,000 लोगों की मौत हो गई थी।

हिंदुकुश में भी भूकंप के झटके

हिंदू कुश क्षेत्र में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार 20:29 बजे 6.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह जानकारी जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने दी। भूकंप का केन्द्र, 10.0 किमी की गहराई पर, शुरूआत में 36.52 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 67.58 डिग्री पूर्वी देशांतर पर निर्धारित किया गया।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।