Hindi Newsविदेश न्यूज़Mark Zuckerberg future plans have changed with a massive cut in the Metaverse budget
भविष्य को लेकर बदला जुकरबर्ग का प्लान, मेटावर्स के बजट में भारी कटौती

भविष्य को लेकर बदला जुकरबर्ग का प्लान, मेटावर्स के बजट में भारी कटौती

संक्षेप:

फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया संस्थानों का मालिकाना हक संभालने वाले मार्क जुकरबर्ग ने अपनी कंपनी के भविष्य के बारे में बड़ा फैसला किया है। कुछ सालों पहले मेटावर्स पर दांव खेलने वाले मार्क ने इस प्रोजेक्ट के बजट का काटने का निर्णय किया है।

Dec 05, 2025 07:09 am ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफार्म की कमान संभालने वाले मार्क जुकरबर्ग ने कंपनी के भविष्य को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। जुकरबर्ग के नेतृत्व में मेटा ने अपने मेटावर्स प्रोजेक्ट के बजट में बड़ी कटौती करने की योजना बनाई है। कुछ समय पहले ही कंपनी ने प्लेटफार्म्स को एक कंपनी के नीचे लाकर मेटावर्स की शुरूआत की थी और इसमें अरबों डॉलर का निवेश करने का फैसला लिया था। हालांकि अब जुकरबर्ग पूरी तरह से कृत्रिम बुद्धिमत्ता की दौड़ में शामिल होना चाहते हैं। कंपनी की तरफ से लिए जा रहे इस फैसले का असर मेटा में काम करने वाले कर्मचारियों पर भी हो सकता है। अगले वर्ष की शुरुआत में वहां छंटनी भी हो सकती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक जुकरबर्ग ने कुछ दिन पहले ही इस बात की घोषणा की थी कि मेटावर्स के तहत आने वाले एआर और वीआर विभाग के तहत एक नया एआई डिजाइन स्टूडियो बनाया जा रहा है। इसमें एआई संचालित पहनने योग्य डिवाइस जैसे की स्मार्ट ग्लासेस बनाए जाएंगे। इसके लिए कंपनी ने एप्पल के शीर्ष डिजाइनर एलान डे को भी काम पर लगाया है।

मेटा के प्रवक्ता ने इस नई योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी मेटा के उन लैब्स से अपने निवेश का कुछ हिस्सा हटा रही है। इसके बदले में यहां पर एआई ग्लासेस और वेयरेबल्स पर काम किया जाएगा।

गौरतलब है कि 2021 में जुकरबर्ग ने फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्म को एक साथ लाकर कंपनी का नाम फेसबुक से बदलकर मेटा रखा था। मेटा को ही सोशल मीडिया की दुनिया का भविष्य बता जुकरबर्ग ने इसमें बड़ी मात्रा में निवेश भी किया था। लेकिन लोगों की कम दिलचस्पी और एआई के बढ़ते प्रभाव की वजह से कंपनी को इस प्रोजेक्ट में ज्यादा फायदा नहीं मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रोजेक्ट में कंपनी अब तक करीब 70 अरब डॉलर का नुकसान उठा चुकी है।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।