अमेरिका की वजह से है कनाडा है अस्तित्व? मार्क कार्नी का जवाब सुनकर बौखला जाएंगे ट्रंप

Jan 23, 2026 07:47 am ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ट्रंप ने दावोस में अपने बयान में कहा था कि कनाडा अमेरिका की वजह से ही जिंदा है और उन्हें अमेरिका के प्रति शुक्रगुजार रहना चाहिए। इससे पहले कार्नी ने वैश्विक मंच पर अमेरिका की धौंस को चुनौती दी थी।

अमेरिका की वजह से है कनाडा है अस्तित्व? मार्क कार्नी का जवाब सुनकर बौखला जाएंगे ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच इन दिनों नई जुबानी जंग शुरू हो गई है। मार्क कार्नी ने गुरुवार को ट्रंप की उस टिप्पणी का करारा जवाब दिया है जिसमें ट्रंप ने कहा था कि कनाडा अमेरिका की वजह से ही जिंदा है और कनाडाई पीएम और वहां के लोगों को अमेरिका के प्रति शुक्रगुजार रहना चाहिए। कार्नी ने ट्रंप का जवाब देते हुए कहा है कि कनाडा का अस्तित्व किसी और की वजह से नहीं बल्कि कनाडा की लोगों की वजह से है।

मार्क कार्नी ने गुरुवार को कनाडा के नए विधायी सत्र से पहले क्यूबेक सिटी में एक राष्ट्रीय संबोधन में कहा, "कनाडा और अमेरिका ने एक शानदार साझेदारी बनाई है। लेकिन कनाडा संयुक्त राज्य अमेरिका की वजह से जिंदा नहीं है। कनाडा इसलिए आगे बढ़ रहा है क्योंकि हम कनाडाई हैं।"

कनाडाई प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि जब दुनियाभर में लोकतांत्रिक मूल्यों में भारी गिरावट आई है, तब कनाडा एक आदर्श मॉडल पेश कर रहा है। उन्होंने कहा, "कनाडा दुनिया की सभी समस्याओं को हल नहीं कर सकता, लेकिन हम दिखा सकते हैं कि एक और तरीका संभव है।”

कार्नी को मिला स्टैंडिंग ओवेशन

इससे पहले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में मार्क कार्नी के भाषण को ना सिर्फ स्टैंडिंग ओवेशन मिला, बल्कि इस भाषण ने देश विदेश में खूब सुर्खियां भी बटोरीं। इस भाषण में कार्नी ने ट्रंप का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधा था। उन्होंने कहा है कि अमेरिका के नेतृत्व वाली वैश्विक शासन प्रणाली में अब दरार आ रही है। कार्नी ने स्विट्जरलैंड में दर्शकों से कहा कि मध्यम शक्तियों को एक नया रास्ता बनाने और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मूल्यों की रक्षा के लिए एक साथ आने की जरूरत है।

ट्रंप को नहीं आया रास

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावोस में कार्नी के भाषण के बारे में बात करते हुए कहा था, "मैंने कल आपके प्रधानमंत्री को देखा। वह बिल्कुल भी आभारी नहीं लग रहे थे। कनाडा अमेरिका की वजह से जिंदा है। अगली बार जब आप बयान दें तो यह याद रखना, मार्क।"

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;