भारतीय मूल के व्यक्ति ने ब्रिटेन में महिला को गला घोंटकर मार डाला, 29 साल की कैद
उन्होंने कहा कि घटना वाली रात सिंह एक पब में शराब पी रहा था और बाद में यौनकर्मियों की तलाश में सोहो रोड गया। इसके बाद उसने शारा को अपनी वैन में बैठाया, जहां उस पर जानलेवा हमला किया गया।

ब्रिटेन के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में एक महिला की गला घोंटकर हत्या करने और शव को सड़क किनारे फेंकने के दोषी भारतीय मूल के एक चालक को बुधवार को 29 साल कैद की सजा सुनाई गई। पिछले वर्ष अगस्त में स्मेथविक इलाके में एक राहगीर ने महिला का शव बरामद किया था। 32 वर्षीय तनवीर सिंह पर 41 वर्षीय शारा मिलर की हत्या का आरोप लगाया गया था।
वॉल्वरहैम्प्टन क्राउन कोर्ट में सजा सुनाते हुए न्यायाधीश माइकल चैंबर्स ने सिंह को ''चालाक और निर्दयी'' व्यक्ति बताया, जिसने अपने कृत्य पर कोई पछतावा नहीं है। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के खुफिया इंस्पेक्टर जो डेवनपोर्ट ने कहा, ''शारा की एक खतरनाक अपराधी ने बेरहमी से हत्या की।''
उन्होंने कहा कि घटना वाली रात सिंह एक पब में शराब पी रहा था और बाद में यौनकर्मियों की तलाश में सोहो रोड गया। इसके बाद उसने शारा को अपनी वैन में बैठाया, जहां उस पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सिंह ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से पीड़िता के शव पर एक तरल पदार्थ डाला था, ताकि फोरेंसिक साक्ष्य नष्ट किए जा सकें।
इस महीने की शुरुआत में वॉल्वरहैम्प्टन क्राउन कोर्ट की जूरी ने सिंह को शारा की हत्या का दोषी ठहराया था। दो सप्ताह तक चले मुकदमे में अदालत को बताया गया कि शारा के सिर पर चोट के निशान थे और फोरेंसिक पोस्टमार्टम में मौत का कारण गला घोंटना पाया गया।
वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें आरोपी एक सफेद वैन से शारा के शव को निकालकर फुटपाथ पर छोड़ते तथा शव पर एक तरल पदार्थ छिड़कते देखा गया।
पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि वैन एक किराये की कंपनी के नाम पर पंजीकृत थी और पार्सल डिलीवरी के लिए इस्तेमाल की जा रही थी। घटना के समय वैन तनवीर सिंह के कब्जे में थी। पुलिस अधिकारियों ने सिंह के वेस्ट ब्रोमविच स्थित पते की खोज की और बाद में उसे हत्या के संदेह में गिरफ्तार कर लिया।
लेखक के बारे में
Himanshu Jhaबिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।
एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।
हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।
काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


