लंदन में सड़क किनारे खड़ी थी कार; डिक्की में मिली महिला की लाश, भारतीय मूल के पति की तलाश

Niteesh Kumar भाषा
share

  • पुलिस ने बताया कि गुरुवार की सुबह पूर्वी लंदन के इलफोर्ड इलाके में ब्रिसबेन रोड पर एक वाहन खड़ा था, जिसकी डिक्की के अंदर पीड़ित का शव मिला था। शुक्रवार को ‘लीसेस्टर रॉयल इन्फर्मरी’ में उसका पोस्टमार्टम किया गया।

लंदन में सड़क किनारे खड़ी थी कार; डिक्की में मिली महिला की लाश, भारतीय मूल के पति की तलाश

लंदन में कुछ दिन पहले कार की डिक्की से एक महिला का शव बरामद हुआ था। इस मामले की जांच कर रही ब्रिटेन की पुलिस ने हत्या के संदेह में भारतीय मूल के उसके पति की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी इस महीने की शुरुआत में अपनी पत्नी हर्षिता ब्रेलाकी हत्या करने के बाद देश छोड़कर भाग गया। नॉर्थम्पटनशायर पुलिस की ओर से रविवार को ताजा बयान जारी किया गया। इसमें मुख्य निरीक्षक पॉल कैश ने कहा कि इस मामले पर 60 से अधिक जासूस काम कर रहे हैं।

पुलिस ने आरोपी पंकज लांबा की तस्वीर जारी कर दी। साथ ही, लोगों से किसी भी तरह की सूचना मिलने पर जानकारी देने की अपील की गई है। पॉल कैश ने कहा, ‘पूछताछ के बाद हमें संदेह है कि हर्षिता की हत्या इस महीने की शुरुआत में नॉर्थम्पटनशायर में उसके पति पंकज लांबा ने की थी।’ इससे पहले, नॉर्थम्पटनशायर पुलिस ने सप्ताहांत में हत्या की जांच शुरू की। इस दौरान लंदन में एक कार की डिक्की में पाई गई मृतक का नाम हर्षिता ब्रेला बताया गया। साथ ही, कहा गया कि इसके बारे में और ज्यादा जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

डिक्की के अंदर मिला था शव

पुलिस ने बताया कि गुरुवार की सुबह पूर्वी लंदन के इलफोर्ड इलाके में ब्रिसबेन रोड पर एक वाहन खड़ा था, जिसकी डिक्की के अंदर पीड़ित का शव मिला था। शुक्रवार को ‘लीसेस्टर रॉयल इन्फर्मरी’ में उसका पोस्टमार्टम किया गया। ईस्ट मिडलैंड्स स्पेशल ऑपरेशन मेजर क्राइम यूनिट (EMSOU) के सीनियर जांच अधिकारी (डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर) जॉनी कैंपबेल ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि ईएमएसओयू और नॉर्थम्पटनशायर पुलिस के जासूस महिला की मौत के कारण का पता लगाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।