ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारियां लीक, भड़क गए डोनाल्ड ट्रंप; अधिकारियों का लाइ डिटेक्टर टेस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ईरान युद्ध से संबंधित जानकारियों मीडिया में लीक होने की वजह से डोनाल्ड ट्रंप अधिकारियों पर बुरी तरह भड़क गए। इसके बाद टॉप अधिकारियों की लाइ डिटेक्टर टेस्ट किया जा रहा है। 

Donald Trump
अमेरिका में रक्षा विभाग के अधिकारियों का होने लगा लाइ डिटेक्टर टेस्ट

अमेरिका के अत्यंत गोपनीय हथियार भंडार से जुड़ी संवेदनशील जानकारी मीडिया में लीक होने के बाद अमेरिकी सेना के कई शीर्ष अधिकारियों से इस गर्मी में पॉलीग्राफ जांच करायी गई। सीबीएस न्यूज की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया।

रिपोर्ट में तीन अलग-अलग अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा गया कि इस मामले में कई लोगों की जांच हुई, जिनमें सेंटकॉम और अन्य सैन्य कमानों के अधिकारी शामिल थे। दो सूत्रों ने बताया कि कोई भी अधिकारी मीडिया को जानकारी लीक करने से जुड़े सवालों की जांच में असफल नहीं हुआ।

बेहद नाराज थे डोनाल्ड ट्रंप

सूत्रों के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन सूचनाओं के लीक होने से बेहद नाराज थे। सीमित संख्या में लोगों के पास ही संबंधित गोपनीय जानकारी की पहुंच होने के कारण किसी विदेशी खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रहे उच्च सुरक्षा मंजूरी वाले व्यक्ति की आशंका भी जतायी गयी। बता दें किअमेरिका और ईरान में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच रहा है।

लाई डिटेक्टर टेस्ट

रक्षा विभाग के जनसंपर्क सहायक सचिव शॉन पार्नेल ने कहा कि विभाग आंतरिक जांच या कर्मचारियों से जुड़े मामलों पर टिप्पणी नहीं करता, लेकिन गोपनीय जानकारी के लीक होने को "बेहद गंभीरता" से लेता है। यह जांच ईरान के साथ युद्ध के दौरान अमेरिका के अत्याधुनिक और सीमित संख्या वाले हथियारों के तेजी से इस्तेमाल संबंधी खबरों के बाद शुरू हुई। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जुलाई में संवेदनशील सरकारी जानकारी मीडिया में लीक करने वालों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए रक्षा विभाग तथा न्याय विभाग की संयुक्त कार्यबल गठित करने की घोषणा की थी।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, शीर्ष गोपनीय जानकारी तक पहुंच रखने वाले अधिकारियों की पॉलीग्राफ जांच सामान्य सुरक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन इस बार जांच का दायरा असामान्य रूप से व्यापक था। संघीय कानून और रक्षा विभाग के नियम पॉलीग्राफ के इस्तेमाल पर कुछ सीमाएं और प्रक्रियात्मक सुरक्षा उपाय भी निर्धारित करते हैं।यह भी उल्लेखनीय है कि सभी वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की जांच नहीं की गयी। संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन भी जांच के दायरे में नहीं थे।

हेगसेथ इससे पहले भी पेंटागन से जानकारी लीक होने की आशंका में पॉलीग्राफ जांच का सहारा लेने की धमकी दे चुके हैं। पिछले वर्ष चीन से संबंधित एक गोपनीय पेंटागन ब्रीफिंग की जानकारी मीडिया में लीक होने के बाद उन्होंने तत्कालीन कार्यवाहक संयुक्त चीफ अध्यक्ष एडमिरल क्रिस्टोफर ग्रेडी से भी कथित तौर पर पूछताछ की थी। ग्रेडी की पॉलीग्राफ जांच नहीं करायी गयी थी।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारियां लीक, भड़क गए डोनाल्ड ट्रंप; अधिकारियों का लाइ ड