Hindi Newsविदेश न्यूज़Leftists fool Oscar winning actor Jon Voight takes a dig at Zohran Mamdani hopes for Trump
वामपंथी मूर्ख; ऑस्कर विजेता एक्टर ने जोहरान ममदानी पर कसा तंज; ट्रंप से उम्मीद

वामपंथी मूर्ख; ऑस्कर विजेता एक्टर ने जोहरान ममदानी पर कसा तंज; ट्रंप से उम्मीद

संक्षेप: न्यूयॉर्क शहर के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी के ऊपर ऑस्कर विजेता एक्टर जॉन वोइट ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ममदानी न्यूयॉर्क को बर्बाद कर देंगे।

Mon, 17 Nov 2025 03:17 AMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

न्यूयॉर्क शहर के नए नवेले मेयर जोहरान ममदानी को लेकर उनके आलोचक काफी मुखर होकर सामने आ रहे हैं। ऑस्कर विजेता अभिनेता और हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एंजलिना जोली के पिता जॉन वोइट ने ममदानी को एक 'कम्युनिस्ट मूर्ख' करार दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि न्यूयॉर्क नव निर्वाचित 35 वर्षीय मेयर इस खूबसूरत शहर को बर्बादी की ओर ले जाएंगे। इतना ही नहीं वोइट ने सोशल मीडिया के जरिए अमेरिका के राष्ट्र्पति डोनाल्ड ट्रंप से शहर को बचाने का अनुरोध किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में वोइट ममदानी को जमकर लताड़ लगाते हुए नजर आए। उन्होंने कहा, "ममदानी इस खूबसूरत और 'कभी न सोने वाले' शहर को तबाह कर देंगे और इसे अंधकार से भर देंगे।"

वोइट ने आरोप लगाया कि नए मेयर समाजवाद की बात करते हैं, लेकिन उनके पास इसको लागू करने का कोई अधिकार नहीं है। वह इस शहर के कल्चर, विकास और सुरक्षा को पूरी तरह से बर्बाद कर देंगे। वोइट ने न्यूयॉर्क की आम जनता से अपील करते हुए कहा कि हमें अपने शहर को बचाने के लिए अब उठ खड़ा होना होगा।

वोइट ने कहा कि न्यूयॉर्क को अमेरिकियों ने अपनी सदियों की मेहनत के बाद बनाया है। ऐसे में ममदानी को यहां पर समाजवाद के नियम लागू करने का कोई अधिकार नहीं है। वोइट ने ममदानी को मेयर पद से तुरंत ही बर्खास्त किए जाने की भी मांग की। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को संबोधित करते हुए वोइट ने कहा कि अब केवल वह ही न्यूयॉर्क शहर को इस समाजवादी बर्बादी से बचा सकते हैं।

आपको बता दें, न्यूयॉर्क में मेयर पद पर जीतने वाले जोहरान ममदानी को लेकर अमेरिका में दो धड़ बने हुए हैं। हॉलीवुड के कलाकारों का भी यही हाल है। ममदानी ने मेयर पद जीतने के बाद अपने पहले भाषण में ही राष्ट्रपति ट्रंप को सीधा निशाना बनाया था, इसके बाद पहले से ही रिपब्लिकंस के निशाने पर बने ममदानी को और भी ज्यादा आलोचना का सामना करना पड़ा।

ममदानी के वामपंथ की तरफ झुकाव रखने वाले नेता हैं। इनकी जड़ें भारत से मिलती हैं। उन्होंने अपने मेयर चुनाव के कैंपेन के दौरान सोशल हाउसिंग, वर्कर्स अधिकार और पब्लिक सर्विस पर जोर दिया था।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।