Hindi Newsविदेश न्यूज़Lebanon begins disarmament Hezbollah radical fighters are stuck in this area
हिजबुल्लाह से हथियार छीनने लगा लेबनान, इस इलाके में अड़ गए कट्टरपंथी लड़ाके

हिजबुल्लाह से हथियार छीनने लगा लेबनान, इस इलाके में अड़ गए कट्टरपंथी लड़ाके

संक्षेप:

लेबनान ने दावा किया है कि उसने हिजबुल्लाह के निरस्त्रीकरण का पहले चरण का अभियान पूरा कर लिया है। हालांकि अब भी कई इलाकों में हिजबुल्लाह ने हथियार सरेंडर नहीं किए हैं। 

Jan 09, 2026 04:42 pm ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

लेबनान पर इजरायल की तरफ से लगातार हो रहे हमलों और अमेरिकी दबाव के बीच हिजबुल्लाह पर बड़ी कार्रवाई की गई है। लेबनानी सरकार ने बताया है कि इजरायल ने पहले चरण का निरस्त्रीकरण पूरा कर लिया है। अमेरिका ने इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर के लिए यही शर्त रखी थी कि लेबनान की सरकार हिजबुल्लाह को निरस्त्र करेगी। इसी बीच इजरायल की सेना ने एक बार फिर चेतावनी देते हुए कहा है कि वह हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला करने जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेबनान की सरकार ने बताया कि लितानी नदी के दक्षिण में हिजबुल्लाह से हथियार रखवा लिए गए हैं। आर्मी कमांडर जनरल रोडोल्फ हायकल ने बताया कि अब निरस्त्रीकरण का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। इस बार लितानी और अवाली नदी के उत्तर में यह अभियान चलाया जाएगा।

इस इलाके में हिजबुल्ला का हथियार रखने से इनकार

लितानी नदी के उत्तर में हिजबुल्लाह ने हथियार रखने से इकार करदिया है। लेबनान की सरकार ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया है। इसके बाद भी वे हथियार नहीं डालना चाहते। लेबनान की सरकार ने बताया कि दक्षिण में हथियारों पर सरकार का आधिपत्य हो गया है। हालांकि सरकार ने हिजबुल्लाह का नाम नहीं लिया। सरकार ने यह भी साफ किया है कि जिन इलाकों पर इजरायल का कब्जा है, वहां कोई अभियान नहीं चलाया गया है।

बता दें कि लेबनान ने खुद कहा था कि वह देश में सभी गैर सरकारी समूहों से 2025 के आखिर तक ही हथियार छीन लेगा। हालांकि लेबनान अपने इस वादे पर खरा नहीं उतर पाया। उसने कहा कि सुरंगों में बहुत ज्यादा विस्फोटक हैं जिनको साफ करने में समय लग जाएगा। हालांकि सरकार ने इतना आश्वासन जरूर दिया है कि दक्षिण लेबनान से अब किसी तरह का हमला नहीं होगा।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान की सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लेबनान के सुरक्षित भविष्य के लिए हिजबुल्लाह को पूरी तरह से निरस्त्र करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि लेबनान का प्रयास सराहनीय है हालांकि उसे ईरान से सतर्क रहना चाहिए क्योंकि वह फिर से हिजबुल्लाह को सशस्त्र करने की कोशिश करेगा।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।