ईरान-अमेरिका सीजफायर के बाद नया खतरा, अब किम जोंग ने दाग दी मिसाइल, कोरिया में अलर्ट
उत्तर कोरिया ने बुधवार को अपने पूर्वी तट से एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण कर दक्षिण कोरिया में हड़कंप मचा दिया। दक्षिण कोरियाई सेना के मुताबिक, प्योंगयांग ने दो दिनों में दूसरी बार मिसाइल परीक्षण किया, जिससे तनाव कम करने की सियोल की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर की खबर से दुनिया भर के लोग राहत महसूस कर रहे हैं। दूसरी ओर नॉर्थ कोरिया ने मिसाइल दागकर दुनिया को हिला दिया। उत्तर कोरिया ने बुधवार को अपने पूर्वी तट से एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण कर दक्षिण कोरिया में हड़कंप मचा दिया। दक्षिण कोरियाई सेना के मुताबिक, प्योंगयांग ने दो दिनों में दूसरी बार मिसाइल परीक्षण किया, जिससे तनाव कम करने की सियोल की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने बताया कि बुधवार को दोपहर करीब 2:20 बजे (स्थानीय समय) वॉनसन क्षेत्र से एक अज्ञात मिसाइल पूर्वी समुद्र की ओर दागी गई। इससे पहले सुबह भी उसी क्षेत्र से कई छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें समुद्र की ओर छोड़ी गईं। मिसाइलें लगभग 240 किलोमीटर की दूरी तय कर समुद्र में गिरीं।
राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आपात बैठक
जेसीएस ने कहा कि मंगलवार को प्योंगयांग क्षेत्र के पास से भी एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण दर्ज किया गया था, जो उड़ान के शुरुआती चरण में असामान्य व्यवहार दिखाने के बाद गायब हो गई। इन घटनाओं के साथ उत्तर कोरिया ने इस वर्ष अपनी चौथी, पांचवीं और छठी बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चिंग पूरी कर ली है।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति भवन (ब्लू हाउस) ने बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाई। बैठक में इन परीक्षणों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन करार दिया गया और प्योंगयांग से तुरंत ऐसे उकसावे भरे कदम रोकने की मांग की गई।
शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा
वहीं, जापान के तटरक्षक बल ने बताया कि मिसाइल प्रक्षेपण के करीब 10 मिनट बाद मिसाइल समुद्र में गिर गई। टोक्यो ने स्पष्ट किया कि कोई मिसाइल उसके क्षेत्रीय जल या विशेष आर्थिक क्षेत्र में नहीं घुसी। जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव मिनोरू किहारा ने कहा कि प्योंगयांग की ये कार्रवाइयां क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं।
वहीं, दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योनहाप ने सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया कि मंगलवार वाला प्रक्षेपण संभवतः बैलिस्टिक मिसाइल था, जो पूर्व दिशा में उड़ान भरने के बाद शुरुआती चरण में गायब हो गई।
जांग कुम चोल के बयान के बाद दागी मिसाइल
बता दें कि ये लॉन्चिंग्स उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी जांग कुम चोल के तीखे बयान के ठीक बाद हुईं। जांग ने कहा कि अगर दक्षिण कोरिया यह समझता है कि प्योंगयांग सियोल को दुश्मन के अलावा किसी अन्य नजरिए से देखेगा, तो वह भ्रम में है। उन्होंने दक्षिण कोरिया को 'सबसे शत्रुतापूर्ण दुश्मन राज्य' करार देते हुए कहा कि यह पहचान कभी नहीं बदलेगी।
वहीं, सियोल के उत्तर कोरियाई अध्ययन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर यांग मू-जिन ने कहा कि प्योंगयांग सियोल में चल रही अति आशावादी व्याख्याओं को दबाने पर आमादा दिख रहा है। उसने संक्षेप में तनाव कम करने के प्रयासों को स्वीकार किया, लेकिन एक दिन के अंदर ही अपने शत्रुतापूर्ण रुख को दोहरा दिया।
लेखक के बारे में
Devendra Kasyapदेवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


