'मार दो मुझे', पकड़े जाने के बाद चिल्ला रहा था ओमानी पायलट; बेंजामिन नेतन्याहू ने जोड़ा जिहाद कनेक्शन

लाइव हिन्दुस्तान
share

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि ओमानी को पायलट खुद भी मरना चाहता था और विमान में सवार सभी यात्रियों को भी मार देना चाहता था। उन्होंने उसे कट्टरपंथी विचारधारा का बताया है।

Benjamin Netanyahu
बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, खुद भी मरना चाहता था और सबको मार देना चाहता था ओमानी पायलट

दुबई से इजरायल जाने वाली फ्लायदुबई की फ्लाइट में जो कुछ हुआ, उसके बाद पूरी दुनिया जानना चाहती है कि विमान क्रैश करवाने की कोशिश और साथी भारतीय पायलट पर हमला करने वाला ओमानी को-पायलट आखिर करना क्या चहता था। इसके इरादे को लेकर तरह-तरह के कयास ही लगाए जा रहे हैं। हालांकि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि वह विमान को क्रैश करवा देना चाहता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट का गेट खोला और यात्रियों ने आरोपी पायलट को दबोच लिया तो वह चिल्ला रहा था, 'मुझे मार दो, मुझे मार दो।'

इजरायली प्रधानमंत्री ने जताई हैरानी

इजरायल और ओमान के बीच औपचारिक राजनियक संबंध नहीं हैं। दोनों में 36 का आंकड़ा होने के बाद भी इजरायल जाने वाली फ्लाइट में कैसे किसी ओमानी पायलट को भेज दिया गया, इसको लेकर बेंजामिन नेतन्याहू भी परेशान हैं। उन्होंने इसे एयरलाइन की बड़ी चूक बताया है। वहीं इस पूरे हादसे पर नेतन्याहू ने कहा कि इस बात से तो इनकार नहीं किया जा सकता कि ओमानी पायलट कट्टरपंथी था और उसके मन में सुसाइडल विचार थे। हालांकि इसके पूछा कारण क्या है. यह सब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

आपको बता दें कि फ्लायदुबई की फ्लाइट में ओमानी ने विमान को क्रैश करवाने की कोशिश की तो साथी पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने विरोध किया। इसके बाद दोनो में हाथापाई हुई और ओमानी पायलट ने उन्हें बुरी तरह घयाल कर दिया। मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया जिससे यात्रियों ने उनकी मदद की और फिर विमान को सऊदी अरब के हवाई अड्डे पर उतारा गया।

जिहादी ऐंगल की संभावना

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, अगर इस्लामी कट्टरपंथी विचारधारा को जोड़कर देखें तो घटना के बारे में काफी जानकारी मिल सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना को लेकर वह किसी तरह की पक्की राय तब तक नहीं बनाना चाहते हैं जब तक कि जांच की रिपोर्ट सामने ना आ जाए। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसमें ईरानी साजिश की आशंका जताई है।

नेतन्याहू ने कहा, स्पष्ट है कि किसी नियम में कमी की वजह से ही ओमानी पायलट को इजरायल जाने वाली फ्लाइट को उड़ाने की अनुमति दे दी गई। इसको ठीक करने की जरूरत है। यूएई की सरकार पूरा सहयोग कर रही है। हम दोनों मिलकर सुनिश्चित करेंगे कि फिर से ऐसा ना हो। उन्होंने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को हीरो बताया है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़'मार दो मुझे', पकड़े जाने के बाद चिल्ला रहा था ओमानी पायलट; जिहाद कनेक्शन