खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत का हाथ? कनाडा ने जांच को लेकर क्या कहा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • पिछले साल 18 सितंबर को हाउस ऑफ कॉमंस में कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो बड़ा बयान दिया था। उन्होंने भारतीय एजेंटों और निज्जर की हत्या के बीच संभावित संबंध के आरोप थे। इस बयान के चलते दोनों देशों के संबंधों में खटास आ गई।

खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत का हाथ? कनाडा ने जांच को लेकर क्या कहा

कनाडा सरकार का कहना है कि खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले को लेकर जांच जारी है। कानून प्रवर्तन एजेंसियों की ओर से की जा रही जांच के नतीजों का अभी इंतजार है। इस मामले का भारत से संभावित संबंध खुफिया जानकारी पर आधारित आरोप भर है। दरअसल, पिछले साल 18 सितंबर को हाउस ऑफ कॉमंस में कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो बड़ा बयान दिया था। उन्होंने भारतीय एजेंटों और निज्जर की हत्या के बीच संभावित संबंध के आरोप थे। इस बयान के चलते दोनों देशों के संबंधों में खटास आ गई।

ग्लोबल अफेयर्स कनाडा में इंडो-पैसिफिक मामलों के सहायक उपमंत्री वेल्डन ईप शुक्रवार को विदेशी हस्तक्षेप आयोग के सामने पेश हुए। उन्होंने कहा कि रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस की ओर से जांच चल रही है। ईप ने कहा, 'जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक तो हमारे पास खुफिया जानकारी पर आधारित आरोप भर ही हैं।' निज्जर हत्याकांड को लेकर उन्होंने कहा कि भारत सरकार की संलिप्तता पर अभी कोई फैसला नहीं आया है। इसलिए आरसीएमपी के अपना काम पूरा करने का इंतजार है।

निज्जर हत्याकांड मामले में 4 भारतीय गिरफ्तार, जांच जारी

इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम ( IHIT) इस केस की जांच कर रही है। इसी साल मई में इसने 4 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार करने घोषणा की थी। इन पर मर्डर और हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप हैं। इनका मुकदमा नवंबर के मध्य में फिर से शुरू होने की उम्मीद है। जांच से परिचित शख्स ने बताया, 'हमें उम्मीद है कि उनकी पूछताछ में भारतीय संलिप्तता के सबूत मिलेंगे। साथ ही, घरेलू जांच एजेंसियों को कुछ और दस्तावेज मिल सकते हैं।' एक अधिकारी की ओर से बताया गया कि इस मामले को लेकर अलग-अलग जांच चल रही है, जिनके नतीजे सामने आने पर ही निश्चित तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।