
पति के साथ खरीदारी करने किराने की दुकान पहुंचीं कमला हैरिस, क्यों भड़क गए लोग? वीडियो वायरल
- एक यूजर ने लिखा कि कमला हैरिस और डग एमहॉफ को प्लास्टिक बैग के साथ किराने की खरीदारी करते हुए देखा गया। यह वामपंथी पर्यावरण सिद्धांत का उल्लंघन है।
Kamala Harris Video Viral: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिली हार और उप-राष्ट्रपति पद से हटने के बाद कमला हैरिस अपने पति डग एमहॉफ के साथ एक किराने की दुकान में खरीदारी करने पहुंचीं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद कुछ यूजर्स कमला हैरिस पर निशाना भी साध रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो में कमला और उनके पति डग को कैलिफोर्निया के वेस्टवुड में 99 रेंच मार्केट एशियन ग्रॉसरी स्टोर पर देखा गया। हालांकि, इस दौरान यूजर्स कमला हैरिस पर इसलिए भड़क पड़े, क्योंकि उन्होंने खरीदारी के समय प्लास्टिक की थैलियां पकड़ रखी थी। दरअसल, 2019 में चुनावी कैंपेन के दौरान कमला हैरिस ने प्लास्टिक स्ट्रॉ के इस्तेमाल को लेकर विरोध किया था और उस प्रतिबंध लगाने तक की बात कर दी थी।
हालांकि, अब नए वीडियो में प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल करके कमला हैरिस लोगों के निशाने पर आ गई हैं। एक यूजर ने लिखा कि कमला हैरिस और डग एमहॉफ को प्लास्टिक बैग के साथ किराने की खरीदारी करते हुए देखा गया। यह वामपंथी पर्यावरण सिद्धांत का उल्लंघन है।
एक और यूजर ने कमला हैरिस पर तंज कसते हुए लिखा कि मुझे लग रहा है कि ये प्लास्टिक बैग इको फ्रैंडली हैं। वहीं, एक और यूजर ने कहा कि याद करिए वह समय जब कमला प्लास्टिक स्ट्रॉ पर बैन लगाना चाहती थीं। एक अन्य ने भी यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि कमला हैरिस प्लास्टिक स्ट्रॉ पर बैन लगाना चाहती थीं, इसके बाद भी दोनों प्लास्टिक बैग के साथ दिखाई दे रहे हैं।

लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन को डिजिटल मीडिया में आठ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। लगभग सभी प्रमुख अखबारों के संपादकीय पृष्ठ पर 200 से अधिक आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। खाली समय में लॉन टेनिस खेलना पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




