Hindi Newsविदेश न्यूज़Kamala Harris can become the governor of California, got a huge lead in the survey
कमला हैरिस बन सकती हैं कैलिफोर्निया की गवर्नर, सर्वे में मिली जबरदस्त बढ़त

कमला हैरिस बन सकती हैं कैलिफोर्निया की गवर्नर, सर्वे में मिली जबरदस्त बढ़त

संक्षेप:

एक अनाम रिपब्लिकन के खिलाफ हैरिस को 41% समर्थन मिलता दिख रहा है। वहीं 29% मतदाता रिपब्लिकन के पक्ष में हैं, 16% ने अपना स्टैंड अभी साफ नहीं किया है। 14% वोटर वोट नहीं देंगे।

Jul 03, 2025 08:12 am ISTHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस अगर 2026 में कैलिफ़ोर्निया की गवर्नर रेस में उतरती हैं तो उन्हें पहले से ही मजबूत जन समर्थन हासिल है। यह दावा यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफ़ोर्निया, इरविन के स्कूल ऑफ सोशल इकोलॉजी द्वारा जारी एक नए सर्वे में किया गया है। कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक प्रत्याशियों में 24% वोटरों का समर्थन मिला है। दूसरे स्थान पर रियल एस्टेट कारोबारी रिक कारुसो हैं, जिन्हें सिर्फ 9% समर्थन मिला। 40% मतदाता अभी अपना मत तय नहीं कर पाए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एक अनाम रिपब्लिकन के खिलाफ हैरिस को 41% समर्थन मिलता दिख रहा है। वहीं 29% मतदाता रिपब्लिकन के पक्ष में हैं, 16% ने अपना स्टैंड अभी साफ नहीं किया है। 14% वोटर वोट नहीं देंगे।

चुनाव लड़ने पर विचार में हैं कमला हैरिस

कमला हैरिस ने अभी तक आधिकारिक रूप से चुनाव लड़ने की घोषणा नहीं की है, लेकिन वह जुलाई-अगस्त के अंत तक निर्णय लेने की तैयारी में हैं। उन्होंने अपने पुराने समर्थकों से बातचीत शुरू कर दी है। हालांकि, कुछ लोग 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में उनकी हार को देखते हुए संकोच में हैं।

कमला हैरिस को नाम पहचान और जबरदस्त फंडिंग क्षमताओं का फायदा है। उनका नेट फेवरबिलिटी रेटिंग +11% है, जो उन्हें अन्य डेमोक्रेट्स से आगे रखता है। अन्य संभावित डेमोक्रेटिक प्रत्याशियों में लाइफ्ट. गवर्नर एलेनी कौना‍लाकिस, स्टेट सुपरिंटेंडेंट टोनी थरमंड और पूर्व कांग्रेस सदस्य केटी पोर्टर के नाम शामल हैं।

वहीं अटॉर्नी जनरल रॉब बॉन्टा ने चुनाव न लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि कमला हैरिस की संभावित उम्मीदवारी ने मैदान को साफ कर दिया है।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha
कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रैजुएट हिमांशु शेखर झा करीब 9 वर्षों से बतौर डिजिटल मीडिया पत्रकार अपनी सेवा दे रहे हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा राष्ट्रीय राजनीति पर अच्छी पकड़ है। दिसंबर 2019 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूज-18 और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में भी काम कर चुके हैं। हिमांशु बिहार के दरभंगा जिला के निवासी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।