Hindi Newsविदेश न्यूज़kalpesh mehta and pankaj bansal who are in donald trump oath ceremony
कौन हैं कल्पेश मेहता और पंकज बंसल, जो डोनाल्ड ट्रंप की शपथ में भारत से पहुंचे, मिला था खास न्योता

कौन हैं कल्पेश मेहता और पंकज बंसल, जो डोनाल्ड ट्रंप की शपथ में भारत से पहुंचे, मिला था खास न्योता

संक्षेप:

  • चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को न्योता दिया तो वहीं भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को भी बुलाया है। हालांकि दोनों ही देशों से राष्ट्राध्यक्ष नहीं जा रहे हैं। भारत से विदेश मंत्री एस. जयशंकर पहुंचे हैं तो वहीं चीन के उपराष्ट्रपति झांग येन पहुंचे हैं। वहीं मुकेश अंबानी और नीता भी वॉशिंगटन पहुंचे हैं।

Jan 20, 2025 02:38 pm ISTSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटन
share Share
Follow Us on

डोनाल्ड ट्रंप आज अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं। नवंबर में हुए चुनाव में उन्हें जीत मिली थी और अब वह आधिकारिक रूप से जिम्मेदारी संभालेंगे। डोनाल्ड ट्रंप पद संभालते ही करीब 200 आदेशों पर साइन करने वाले हैं, जिसमें सीमा सुरक्षा पर जोर रहेगा। इस बीच उनके शपथ समारोह में शामिल होने के लिए देश और विदेश से हस्तियां पहुंच रही हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता में वापसी के अपने जश्न को ग्लोबल स्वरूप देने की कोशिश की है। इसके तहत उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को न्योता दिया तो वहीं भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को भी बुलाया है। हालांकि दोनों ही देशों से राष्ट्राध्यक्ष नहीं जा रहे हैं। भारत से विदेश मंत्री एस. जयशंकर पहुंचे हैं तो वहीं चीन के उपराष्ट्रपति झांग येन पहुंचे हैं। वहीं भारतीय कारोबारी मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता भी वॉशिंगटन पहुंचे हैं।

इस बीच दो अन्य मेहमानों की भी चर्चा हो रही है, जो खासतौर पर भारत से डोनाल्ड ट्रंप के न्योते पर पहुंचे हैं। ये लोग हैं- कल्पेश मेहता और पंकज बंसल। भारत में डोनाल्ड ट्रंप की मालिकाना हक वाली कंपनी के लिए ट्रंप टावर्स बनाने का काम कल्पेश मेहता ही करते हैं। उनकी कंपनी ट्राइबेका डिवेलपर्स भारत में ट्रंप टावर बनाती है और उसकी लाइसेंस्ड पार्टनर है। कल्पेश मेहता ने वॉशिंगटन पहुंचकर डोनाल्ड ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप से भी मुलाकात की है। दोनों की मुलाकात फ्लोरिडा के प्रतिष्ठित मार-अ-लागो क्लब में हुई है। उनके अलावा पंकज बंसल भी अमेरिका में हैं, जो M3M इंडिया के डायरेक्टर हैं। उनकी रियल एस्टेट कंपनी गुरुग्राम में ट्रंप टावर प्रोजेक्ट बना रही है।

अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार शपथ ले रहे हैं। अपनी दूसरी पारी से पहले उन्होंने 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन विक्ट्री रैली' भी निकाली। इस कार्य़क्रम में अमेरिका के उन सभी राष्ट्रपतियों को आमंत्रित किया गया है, जो अभी जीवित हैं। इन लोगों में बिल क्लिंटन, जॉर्ज बुश और बराक ओबामा शामिल हैं। जो बाइडेन भी इस आयोजन के गवाह हैं, जिनसे डोनाल्ड ट्रंप को कमान मिल रही है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप सत्ता संभालने के बाद नेशनल बॉर्डर इमरजेंसी लागू कर सकते हैं। इसके तहत वह मेक्सिको से होने वाली घुसपैठ पर रोक लगाने की तैयारी में हैं। यही नहीं अमेरिका और मेक्सिको की सीमा पर दीवार भी बनाई जा सकती है।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash

दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।


अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;