व्लादिमीर पुतिन की प्रेस कॉफ्रेंस में ही पत्रकार ने गर्लफ्रेंड को कर दिया प्रपोज, देखें वीडियो
व्लादिमीर पुतिन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए 23 साल के पत्रकार ने अपनी गर्लफ्रेंड को लाइव प्रपोज किया। उन्होंने पुतिन से भी शादी में आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महंगाई की वजह से वह घर बसाने से हिचकिचा रहे थे।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सभी लोग ठहाका लगाने लगे। युद्ध और आर्थिक चुनौती के बीच हो रही प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। इतना ही नहीं पत्रकार ने राष्ट्रपति पुतिन से भी शादी में आने का निवेदन किया। उन्होंने यह भी कहा कि महंगाई के चलते वह अपना घर नहीं बसा पा रहे हैं, जबकि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पिछले 8 साल से रिलेशनशिप में हैं।
राष्ट्रपति पुतिन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्थानीय अखबार के रिपोर्टर किरिल बजानोव पर सबकी निगाहें अटकी थीं। उनके हाथ में एक बैनर था जिसपर लिखा था, मैं शादी करना चाहता हूं। 23 साल के पत्रकार ने कहा, मुझे पता है कि मेरी गर्लफ्रेंड भी यह प्रेस कॉन्फ्रेंस देख रही है। ओलेका, क्या तुम मुझसे शादी करोगी? इसके बाद पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। राष्ट्रपति पुतिन भी मुस्कुराने लगे।
पत्रकार ने पुतिन से कहा कि देश में महंगाई बहुत बढ़ गई है और ऐसे में वह शादी करने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। पत्रकार ने पुतिन को भी शादी में आने के लिए आमंत्रित किया। बाद में तास ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि किरिल बाजानोव की गर्लफ्रेंड ने उनका शादी का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है।
टास की पत्रकार ने बाजानोव से कहा कि आपकी गर्लफ्रेंड आपसे शादी करने को तैयार हैं। इसके बाद व्लादिमीर पुतिन ने भी ताली बजाई। बता दें कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के मौके पर पुतिन ने कहा कि मॉस्को की सेना यूक्रेन के युद्धक्षेत्र में आगे बढ़ रही है और क्रेमलिन के सैन्य लक्ष्य हासिल कर लिए जाएंगे।
पुतिन ने अपने वर्षांत संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की कि रूसी सेनाओं ने ‘‘रणनीतिक पहल को पूरी तरह से अपने हाथ में ले लिया है’’ तथा वर्ष के अंत तक और अधिक लाभ प्राप्त होंगे। क्रेमलिन का मतलब रूस की सरकार या सत्ता प्रतिष्ठान से होता है।

लेखक के बारे में
Ankit Ojhaविद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




