Hindi Newsविदेश न्यूज़john mearsheimer said You have to stand up to Trump If you dont he will walk all over you
ट्रंप से कैसे मनवाएं अपनी बात? अमेरिकी विशेषज्ञ की वैश्विक नेताओं का सलाह

ट्रंप से कैसे मनवाएं अपनी बात? अमेरिकी विशेषज्ञ की वैश्विक नेताओं का सलाह

संक्षेप:

अमेरिकी प्रोफेसर जॉन मियर्सहाइमर ने कहाकि अगर वैश्विक नेताओं को ट्रंप से अपनी बातें मनवानी है, तो उन्हें उनके सामने खड़ा होना होगा, उनकी बातों का विरोध करना होगा, क्योंकि अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो ट्रंप उन्हें कुचलकर आगे बढ़ जाएंगे।

Jan 08, 2026 05:51 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में लगभग सभी देशों के खिलाफ अपना मोर्चा खोले हुए हैं। इस लिस्ट में चाहें दुश्मन देश जैसे की चीन या रूस हों, दोस्त की लिस्ट में आने वाला भारत हो या फिर सैन्य शक्ति साझा करने वाले यूरोपीय और एशियाई देश हों। ट्रंप ने लगभग सभी को टैरिफ या किसी न किसी तरीके से दबाने की कोशिश की है। इतना ही नहीं पिछले एक साल में ट्रंप लगातार वैश्विक नेताओं को लेकर उल्टी-सीधी बातें भी करते आ रहे हैं। चाहें भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेलेंस्की की उल्टा-सीधा सुनाना हो या फिर दक्षिण अफ्रीका और जापान के राष्ट्राध्यक्षों को असहज करना हो, ट्रंप लगातार अप्रत्याशित बने हुए हैं। ऐसे में अमेरिका के वरिष्ठ प्रोफेसर जॉन मियर्सहाइमर ने राष्ट्राध्यक्षों को सलाह दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रोफेसर ने कहा कि अगर आपको डोनाल्ड ट्रंप से अपनी मनचाही बात मनवानी है, तो आपको उनका विरोध करना होगा। नहीं तो वह आपको कुचलते हुए आगे बढ़ जाएंगे। उन्होंने चीन का उदाहरण देते हुए कहा, "अपने दूसरे कार्यकाल में ट्रंप ने चीन के साथ टैरिफ का खेल खेलते हुए उन्हें परेशान करने की कोशिश की थी। लेकिन बदले में चीन ने क्या किया? उन्होंने वही किया जो वह कर सकते थे। इसका विरोध किया। उन्होंने अपना खेल खेला और अंत में ट्रंप को पीछे हटना पड़ा। चीन के साथ सख्ती से पेश आने का दावा करने वाले ट्रंप पीछे हट गए।"

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए प्रोफेसर ने यमन के हूती विद्रोहियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "बाइडन के राष्ट्रपति रहते ट्रंप ने हूती विद्रोहियों को लेकर उन्हें काफी खरी-खोटी सुनाई थी। वह लगातार कहते थे कि बाइडन कमजोर राष्ट्रपति हैं, वह हूतियों को लेकर कुछ नहीं कर रहे, मैं (ट्रंप) राष्ट्रपति होता तो हूतियों को घुटनों पर ला देता। ट्रंप ने राष्ट्रपति बनते ही ऐसा किया भी, वह इजरायल के साथ मिलकर हूतियों पर टूट पड़े, लेकिन जल्दी ही उन्हें समझ में आ गया कि यह आसान नहीं है। इसलिए वह पीछे हट गए और अब वह उसकी बात भी नहीं करते हैं।"

प्रोफेसर ने कहा कि अगर आपको ट्रंप से अपनी बात मनवानी है, तो आपको उनका सामना करना ही होगा। अगर आप अपनी बात को मजबूती के साथ नहीं रखते हैं, तो वह आपको कुचलकर आगे बढ़ जाएंगे। आज यूरोपीय देशों के नेताओं के साथ वह यही कर रहे हैं।

गौरतलब है कि ट्रंप लगातार यूरोप पर दबाव बनाते हुए नजर आते हैं। सत्ता में आते साथ ही उन्होंने कनाडा के तत्कालीन प्रधानमंत्री ट्रूडो को अमेरिका का गवर्नर बोलना शुरू कर दिया था। इसके बाद ट्रूडो ने भारी विरोध किया लेकिन ट्रंप नहीं माने। सत्ता में आने के बाद से ट्रंप लगातार दूसरे राष्ट्राध्यक्षों के खिलाफ बयान बाजी कर रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने डेनमार्क के क्षेत्र में आने वाले ग्रीनलैंड पर भी अपना कब्जा करने की बात कही है। नाटो देशों को धमकी देते हुए ट्रंप ने उन्हें अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद लेने उठा लेने की बात कही थी। इसके अलावा जेलेंस्की के साथ ट्रंप से मिलने आए यूरोपीय नेताओं की वह तस्वीर भी काफी वायरल हुई थी, जिसमें एक तरफ ट्रंप हैं, तो टेबल के दूसरी तरफ यूरोप के सारे नेता उन्हें सुनते हुए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर वाइट हाउस के हैंडल से पोस्ट की गई थी, जो कि अमेरिका के सामने यूरोप की स्थिति को दर्शाती है।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।