नेतन्याहू तुम कम*** हो, इजरायली PM पर क्यों भड़क गए जो बाइडेन; जमकर हुई गाली-गलौज
- अमेरिकी पत्रकार ने अपनी किताब में दावा किया है कि बाइडेन एक बार नेतन्याहू पर बुरी तरह भड़क गए। इतना कि दोनों के बीच गाली-गलौज तक होने लगी। मामला इजरायली सेना का गाजा के बाद राफा में घुसने को लेकर था।

इजरायल और हमास के बीच गाजा में चल रहे भीषण युद्ध को एक साल पूरा हो चुका है। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के आदेश पर सेना न सिर्फ हमास, ईरान और हिजबुल्लाह पर जमकर कहर बरपा रही है। इसमें इजरायल को सीधे तौर पर अमेरिका की मदद है। नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की दोस्ती को पूरी दुनिया देख रही है और मान भी रही है, लेकिन कुछ महीने पहले ऐसा भी मौका आया जब बाइडेन नेतन्याहू पर बुरी तरह भड़क गए। अमेरिकी पत्रकार बॉब वुडवर्ड ने अपनी पुस्तक में ऐसा दावा किया है कि जब इजरायली सेना ने राफा पर चढ़ाई शुरू की तो बाइडेन का पारा चढ़ गया। बाइडेन ने फोन पर नेतन्याहू को जमकर खरी-खोटी सुनाई। गाली-गलौज भी की। बाइडेन ने नेतन्याहू के लिए झूठा, दुष्ट और कई आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।
सीएनएन के अनुसार , 2024 के मध्य में अमेरिका और इजरायल के दोनों शीर्ष नेताओं के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए थे। घटना तब की है जब गाजा को श्मशान बनाने के बाद इजरायली सेना ने राफा में कूच किया। अमेरिकी पत्रकार बॉब वुडवर्ड ने अपनी पुस्तक “वॉर” में इसका उल्लेख किया है। किताब के कुछ अंशों के अनुसार, अप्रैल में एक फोन कॉल के दौरान, बाइडेन ने नेतन्याहू से पूछा- "अब हमास के खिलाफ आपकी रणनीति क्या है?" नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल को गाजा-मिस्र सीमावर्ती शहर राफा में जाना होगा, जिसके बारे में पहले आईडीएफ ने कहा था कि गाजा ही हमास का अंतिम गढ़ है और उसका ऑपरेशन इससे आगे नहीं बढ़ेगा।
बाइडेन और नेतन्याहू में गाली-गलौज
वुडवर्ड ने अपनी किताब में दावा किया है कि बाइडेन ने कहा- "बीबी (बेंजामिन नेतन्याहू) आपके पास कोई रणनीति नहीं है"। अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि नेतन्याहू को हमास की "कोई परवाह नहीं है" और "उन्हें केवल अपनी ही परवाह है।" मई में इजरायली सेना ने एक सीमित अभियान के तहत राफा में एंट्री ली थी। इजरायल की इस रणनीति और कदम से अमेरिका काफी नाराज हुआ था। इजरायल के राफा में प्रवेश करने के बाद बाइडेन ने नेतन्याहू के बारे में कहा- "वह एक झूठा व्यक्ति है।" वुडवर्ड के अनुसार, बाइडेन ने निजी तौर पर कहा- "वह कम*** नेतन्याहू एक बुरा आदमी है।" किताब के अनुसार बाइडेन फोन पर चिल्लाए, कहा- "नेतन्याहू क्या बकवास है?" "आप जानते हैं कि दुनिया भर में इज़रायल के बारे में यह धारणा बन रही है कि आप एक दुष्ट नेता हैं।"
बता दें कि पहले मीडिया रिपोर्ट थी कि बाइडेन ने फरवरी में नेतन्याहू के लिए गाली-गलौज का इस्तेमाल किया था, लेकिन व्हाइट हाउस ने तुरंत इसका खंडन जारी कर दिया था। वुडवर्ड की किताब के अनुसार, बाइडेन ने ईरानी हमले पर इजरायल के ऐक्शन को सही माना। बाइडेन ने कथित तौर पर सलाहकारों से कहा, "मुझे पता है कि वह कुछ करने जा रहा है, लेकिन इसे सीमित करने का तरीका यह है कि मैं उसे 'कुछ भी न करने' के लिए कहूं।"
बाइडेन और नेतन्याहू के बीच रिश्ते
बाइडेन और नेतन्याहू के बीच रिश्ते उनके कार्यकाल के दौरान काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। हालांकि दोनों एक-दूसरे को दशकों से जानते हैं, लेकिन व्हाइट हाउस ने नेतन्याहू द्वारा 2022 के अंत में उग्र दक्षिणपंथी लोगों के साथ गठबंधन बनाने की तीखी आलोचना की थी और 2023 में सरकार की न्यायिक सुधार योजनाओं के बारे में गहरी चिंता व्यक्त की थी। युद्ध के समय में इजरायल का दौरा करने वाले इतिहास के पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन 18 अक्टूबर, 2023 को तेल अवीव पहुंचे थे और देश और उसके लोगों के साथ गहरी एकजुटता व्यक्त की।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


