लॉन्च पैड पर ही फट गया जेफ बेजोस का 'ब्लू ओरिजिन' रॉकेट, हिल गए आसपास के मकान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एलन मस्क के स्पेसएक्स को टक्कर देने की तैयारी में लगे जेफ बेजोस के ब्लू ओरिजिन को बड़ा झटका लगा है। केप केनवरल के बीच पर रॉकेट के परीक्षण के दौरान ही विस्फोट हो गया। इसके बाद आसपास के मकान भी हिल गए।  

लॉन्च पैड पर ही फट गया जेफ बेजोस का 'ब्लू ओरिजिन' रॉकेट, हिल गए आसपास के मकान

एलन मस्क के स्पेसएक्स को चुनौती देने की तैयारी में लगे जेफ बेजोस को बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को 'ब्लू ओरिजिन' के एक रॉकेट में परीक्षण के दौरान ही भयंकर विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भयानक था कि आसपास के मकान हिल गए। धुएं और तेज रोशनी की वजह से आसमान कुछ देर के लिए नारंगी हो गया। जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने बताया कि उसके न्यू ग्लेन रॉकेट में इंजन दहन परीक्षण के दौरान विस्फोट हुआ। कंपनी ने 'एक्स' पर कहा कि सभी कर्मचारियों का पता लगा लिया गया है।

धुएं से खतरा नहीं

आपातकालीन अधिकारियों ने कहा कि धुएं या किसी अन्य संभावित खतरे से कोई जोखिम नहीं है। विशालकाय न्यू ग्लेन रॉकेट को अप्रैल में उस समय रोक दिया गया था, जब इंजन में खराबी के कारण वह एक उपग्रह को गलत कक्षा में छोड़ आया था। यह इस रॉकेट की केवल तीसरी उड़ान थी, जिसका उपयोग ब्लू ओरिजिन नासा के लिए चंद्रमा पर लैंडर भेजने में करना चाहती है।

रात करीब नौ बजे पास के केप केनवरल और कोकोआ बीच में मकान हिलने लगे, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर यह जानने की कोशिश की कि आखिर हुआ क्या है। केप केनवरल स्पेस फोर्स स्टेशन का लॉन्च कॉम्प्लेक्स-36 समुद्र तट से दिखाई देता है और इंटरनेट पर जल्द ही नारंगी आग के गोले की तस्वीरें आने लगीं।ब्लू ओरिजिन ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, 'आज के 'हॉटफायर' परीक्षण के दौरान हमें एक असामान्य घटना का सामना करना पड़ा। जैसे-जैसे हमें अधिक जानकारी मिलेगी, हम जानकारी साझा करेंगे।'

न्यू ग्लेन ने 2025 में केप केनवरल से अपनी पहली उड़ान भरी थी। इसका नाम पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले पहले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जॉन ग्लेन के नाम पर रखा गया है। बता दें कि जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिननासा के साथ पहला मिशन शुरू करना चाहती है। ब्लू ओरिजिन क् पलान है कि वहह ब्लू मून लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में उतारे। नासा का मानना है कि यहां क्रेटर्स में बर्फ के बचे रहने की संभावना है। ब्लू ओरिजिन का चंद्रयान मिशन कमर्शल स्पेस रेस में बड़ा कदम माना जा रहा है। हालांकि अब तक उसे सफलता ही नहीं मिल पाई है ब्लू ओरिजिन के बाद नासा निजी कंपनियों के साथ दो और मिशन शुरू करने की की योजना है। इनमें एस्ट्रोबोटिक और इंट्यूटिव मिशन शामिल हैं।

बता दें कि 13 नवंबर 2025 को जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने दो जुड़वा अंतिरक्षयानों को मंगल ग्रह की ओर ले जाने वाले न्यू ग्लेन रॉकेट को लॉन्च किया था। ब्लू ओरिजिन का दाा है कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में व्यावसायीकरण को बढ़ावा देने के क्षेत्र में वह बड़ा कदम उठा रहा है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।