Hindi NewsIndia NewsJaish e Mohammad women brigade Jamaat ul Mominat Masood Azhar claimes 5000 women joined
जिहादी कोर्स में 5 हजार महिलाओं की भर्ती, सुसाइड मिशन की ट्रेनिंग; मसूद अजहर ने क्या-क्या उगला?

जिहादी कोर्स में 5 हजार महिलाओं की भर्ती, सुसाइड मिशन की ट्रेनिंग; मसूद अजहर ने क्या-क्या उगला?

संक्षेप:

इससे पहले मसूद अजहर ने 8 अक्टूबर को जैश-ए-मोहम्मद की महिला ब्रिगेड जमात उल-मुमिनात के गठन की घोषणा की थी। इसके बाद PoK के रावलकोट में महिलाओं की भर्ती के लिए एक बड़ा कार्यक्रम भी हुआ था।

Dec 04, 2025 01:44 pm ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बीते मई महीने में भारत के ऑपरेशन सिंदूर में अपना सबकुछ गंवाने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना ने हाल ही में जैश की महिला विंग को लेकर कई राज उगले हैं। मसूद अजहर ने दावा किया है कि इस महिला विंग में अब तक 5,000 महिलाओं की भर्ती हो चुकी है। मसूद अजहर के मुताबिक इन महिलाओं को कथित तौर पर सुसाइड मिशन के लिए ट्रेनिंग दी जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे पहले आतंकी मसूद अजहर ने अक्टूबर में जैश की महिला ब्रिगेड, जमात-उल-मोमिनात तैयार करने की घोषणा की थी। जानकारी के मुताबिक इसकी जिम्मेदारी मसूद अजहर की बहन सईदा संभाल रही है। मसूद अजहर ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट में खुलासा किया है कि जमात-उल-मोमिनात का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है।

हर जिले का एक मुखिया

मसूद अजहर ने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों में 5,000 से अधिक महिलाएं इस समूह में शामिल हो चुकी हैं। अजहर ने कहा है कि भर्ती और ट्रेनिंग को सुविधाजनक बनाने के लिए पाक अधिकृत कश्मीर के कई जिलों में समूह का विस्तार किया जा रहा है। मसूद अजहर के मुताबिक हर जिले में एक महिला प्रमुख, जिसे मुंतजिमा कहा जाएगा के नेतृत्व में एक दफ्तर बनाया जाएगा, जो विंग की गतिविधियों पर नजर रखेगी।

ऑनलाइन जिहादी कोर्स भी शुरू

इससे पहले जैश-ए-मोहम्मद ने महिलाओं की भर्ती के लिए एक ऑनलाइन जिहादी कोर्स भी शुरू किया था जिसका नाम 'तुफात अल-मुमिनात' रखा गया है। जैश ने इस कोर्स के हर महिला के लिए 500 रुपये की फीस भी निर्धारित की है।

ये भी पढ़ें:जैश की लेडी कमांडर ने रची दिल्ली ब्लास्ट की साजिश? मसूद अजहर की बहन से जुड़े तार
ये भी पढ़ें:मसूद ने अपनी बहन को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, ऑपरेशन सिंदूर में मारा गया था पति

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान में चरमपंथी गुट महिलाओं का अकेले बाहर जाना ठीक नहीं माना जाता है इसलिए जैश अब महिलाओं की भर्ती के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहा है ताकि वह आईएसआईएस, हमास और लिट्टे की तर्ज पर महिला आतंकी ब्रिगेड बना सके और फिदायीन हमलों के लिए उनका इस्तेमाल कर सके।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।