मैं और मेरा देश कभी भीख नहीं मांगते, डोनाल्ड ट्रंप के बड़बोलेपन पर भड़कीं मेलोनी; विदेश मंत्री का दौरा रद्द

लाइव हिन्दुस्तान, रोम
Follow us on Google News
share

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच जबर्दस्त भिड़ंत हो गई है। इस भिड़ंत का असर भी दिखने लगा है। इटली की सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति को लताड़ लगाई है।

Meloni Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच जबर्दस्त भिड़ंत हो गई है। इस भिड़ंत का असर भी दिखने लगा है। जहां इटली की सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति को लताड़ लगाई है, वहीं, इटली के विदेश मंत्री ने अमेरिका की यात्रा रद्द कर दी है। यह सबकुछ डोनाल्ड ट्रंप की उस बड़बोलेपन भरी टिप्पणी के बाद हुआ है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि मेलोनी ने उनसे जी7 सम्मेलन के दौरान फोटो के लिए भीख मांगी थी। ट्रंप के इस दावे को लेकर जॉर्जिया मेलोनी ने भी कड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने कहाकि मैं और मेरा देश इटली, कभी भीख नहीं मांगते। गौरतलब है कि इटली और अमेरिका के बीच संबंध अच्छे माने जाते हैं। लेकिन ताजा घटनाक्रम के बाद हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं।

इंटरव्यू में बोले ट्रंप
इस घटनाक्रम के बाद इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तेजानी ने इस सप्ताहांत होने वाला अपने अमेरिका दौरा भी रद्द कर दिया है। उन्होंने ट्रंप के दावे को इटली और प्रधानमंत्री मेलोनी के प्रति गंभीर और हमलावर बताया है। वहीं, मेलोनी ने भी इसको लेकर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में मेलोनी कह रही हैं कि इटली और मैं कभी भीख नहीं मांगते। ट्रंप ने यह टिप्पणी शुक्रवार को एक इंटरव्यू के दौरान की। यह इंटरव्यू एल7 नेटवर्क पर प्रसारित हुआ। इस दौरान पत्रकार ने उनसे यूक्रेन को लेकर सवाल किया था। लेकिन ट्रंप ने मेलोनी का मुद्दा उठाया और इसके बाद पूरी बातचीत दोनों की जी7 में हुई मुलाकात की तरफ मुड़ गई। इसका एक वीडियो भी आया था, जिसमें ट्रंप और मेलोनी किसी मुद्दे को लेकर काफी गंभीर चर्चा कर रहे थे।

एल7 के मुताबिक ट्रंप ने कहाकि मेलोनी ने उनसे फोटो खिंचाने के लिए भीख मांगी थी। ट्रंप ने कहाकि वह शुरू में ऐसा नहीं करना चाहते थे। लेकिन बाद में उन्हें मेलोनी के लिए तकलीफ हुई और वह फोटो खिंचवाने के लिए तैयार हो गए। एल7 ने इंटरव्यू का डब किया हुआ वर्जन ऑनलाइन लगाया है। यह अंग्रेजी वाला ओरिजिनल ऑडियो नहीं है।

मेलोनी बोलीं-जवाब देना जरूरी
वहीं, मेलोनी ने अपने वीडियो में कहाकि वह ट्रंप के दावे पर इसलिए जवाब दे रही हैं क्योंकि कुछ चीजों का तुरंत जवाब दिया जाना जरूरी है। उन्होंने कहाकि ट्रंप का बयान पूरी तरह से फैब्रिकेटेड हैं। मैं इसको लेकर बहुत ज्यादा हैरान हूं। उन्होंने कहाकि मुझे नहीं पता कि आखिर राष्ट्रपति ट्रंप अपने सहयोगी देश के प्रति इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहाकि हालांकि यह पहली बार नहीं है जब ऐसा कुछ हुआ है। यह स्पष्ट रूप से उस इंटरव्यू का संदर्भ था जो ट्रंप ने अप्रैल में इटली डेली कोरिएरे डेला सेरा को दिया था। इसमें उन्होंने मेलोनी की उस बात की आलोचना की थी कि उन्होंने अमेरिका-इज़राइल के ईरान युद्ध का समर्थन नहीं किया। उस समय मेलोनी ने सार्वजनिक रूप से जवाब नहीं दिया था।

टूट गया सब्र का बांध
लेकिन इस बार मेलोनी के सब्र का बांध टूट चुका है। मेलोनी ने शुक्रवार को कहाकि मैं केवल इतना कह सकती हूं कि यह दुखद है कि वह पश्चिम के दुश्मनों के प्रति, अमेरिका के दुश्मनों के प्रति ऐसा रवैया नहीं दिखाते। मेलोनी ने शुरू में लंबे समय से मजबूत अमेरिका और इटली के संबंधों को बनाए रखने की कोशिश की। जब ट्रंप ने अपना दूसरा कार्यकाल शुरू किया तो उन्होंने खुद को वॉशिंगटन और यूरोपीय संघ के बीच एक पुल के रूप में पेश किया। मेलोनी, ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाली अकेली यूरोपीय संघ की प्रमुख थीं। लेकिन ईरान युद्ध के दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों में तल्खी आई है। असल में मेलोनी ने ईरन के खिलाफ युद्ध को अवैध बताया था। ट्रंप के टैरिफ और गाजा में युद्ध के दौरान इजरायल के प्रति अमेरिका का मजबूत समर्थन भी विवाद की वजह रहे।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।