इजरायली सेना ने बनाया एक और बड़ा शिकार, हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर को मार गिराया

Oct 08, 2024 01:13 pm ISTNiteesh Kumar भाषा
share Share
Follow Us on

  • इजरायली सेना ने कहा कि हुसैनी ईरान से आधुनिक हथियारों की आपूर्ति करने, हिजबुल्लाह की विभिन्न यूनिट्स में उनके वितरण में शामिल था। वह समूह की सैन्य परिषद का सदस्य था।

इजरायली सेना ने बनाया एक और बड़ा शिकार, हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर को मार गिराया

इजरायल ने 7 अक्टूबर को हमास के हमले के एक साल पूरे होने पर बेरूत को निशाना बनाया। इजरायली सेना ने मंगलवार को कहा कि उसने बेरूत में एक हमले में हिजबुल्ला के सीनियर कमांडर को मार गिराया। सेना ने कहा कि हमले में सुहैल हुसैनी मारा गया। हुसैनी आतंकवादी समूह के साजोसामान, बजट और प्रबंधन की देखरेख के लिए जिम्मेदार था। अभी हिजबुल्लाह ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

इजरायली सेना ने कहा कि हुसैनी ईरान से आधुनिक हथियारों की आपूर्ति करने, हिजबुल्लाह की विभिन्न यूनिट्स में उनके वितरण में शामिल था। वह समूह की सैन्य परिषद का सदस्य था। इजरायल ने हाल के हफ्तों में किए हमलों में हिजबुल्लाह के शीर्ष नेता हसन नसरल्ला और कई टॉप कमांडरों को मार गिराया है। उसने पिछले सप्ताह दक्षिणी लेबनान में सीमित जमीनी आक्रमण शुरू किया था। हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने अपने मृतक कमांडरों के स्थान पर नई नियुक्तियां कर दी हैं।

'संघर्ष विराम होने तक जारी रहेंगे हमले'

हिजबुल्लाह ने गाजा पट्टी में संघर्ष विराम होने तक इजरायल में रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन हमले करते रहने का संकल्प जताया है। वहीं, लेबनान के दक्षिणी हिस्से में सोमवार को इजरायल के हमलों में 10 दमकल कर्मी मारे गए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि कई लोग मलबे में दबे हुए हैं और मृतक संख्या बढ़ सकती है। मंत्रालय ने कहा कि अग्निशमन कर्मी बाराचित कस्बे में एक नगरपालिका भवन में थे, जहां उस समय हमला हुआ, जब वे बचाव अभियान शुरू करने की तैयारी कर रहे थे।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।