बैन की बात कर रहे, शर्म आनी चाहिए; ईरान से तनाव के बीच किस पर भड़क गए इजरायली PM नेतन्याहू?
- Israel News: नेतन्याहू ने कहा कि सभी सभ्य देशों को इजरायल के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए। फिर भी राष्ट्रपति मैक्रों और कुछ अन्य पश्चिमी नेता अब इजरायल के खिलाफ हथियार प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं।

Israel War Update: मिडिल ईस्ट में कई देशों और इजरायल के बीच टेंशन जारी है। पिछले दिनों ईरान के मिसाइलें दागने के बाद तनाव चरम पर पहुंच गया है। इस बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर भड़कते हुए कहा है कि जो इजरायल को हथियार देने पर बैन लगाने की बात कर रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए। बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि सभी सभ्य देशों को इजरायल के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए क्योंकि वह ईरान के नेतृत्व वाली बर्बरता की ताकतों से लड़ रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा इजरायल के खिलाफ हथियारों पर प्रतिबंध लगाने के आह्वान को शर्मनाक बताया। शनिवार को एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इसे शर्मनाक बताया कि आतंक की धुरी एक साथ खड़ी है, लेकिन जो देश कथित तौर पर इस आतंकी धुरी का विरोध करते हैं, वे इजरायल पर हथियार प्रतिबंध लगाने का आह्वान करते हैं।
उन्होंने कहा, "जबकि इजरायल ईरान के नेतृत्व वाली बर्बर ताकतों से लड़ रहा है, सभी सभ्य देशों को इजरायल के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए। फिर भी राष्ट्रपति मैक्रों और कुछ अन्य पश्चिमी नेता अब इजरायल के खिलाफ हथियार प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए। क्या ईरान हिजबुल्लाह, हूती, हमास और उसके अन्य सहयोगियों पर हथियार प्रतिबंध लगा रहा है? बिल्कुल नहीं। आतंक की धुरी एक साथ खड़ी है, लेकिन जो देश कथित तौर पर इस आतंकी धुरी का विरोध करते हैं, वे इजरायल पर हथियार प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। यह कितनी शर्मनाक बात है।"
इजरायली पीएम नेतन्याहू ने अपने मैसेज में कहा कि इजरायल सभ्यता के दुश्मनों के खिलाफ सात मोर्चों पर खुद का बचाव कर रहा है। मेरे पास राष्ट्रपति मैक्रों के लिए एक संदेश है। आज, इजरायल सभ्यता के दुश्मनों के खिलाफ सात मोर्चों पर खुद का बचाव कर रहा है। हम गाजा में हमास के खिलाफ लड़ रहे हैं, उन बर्बर लोगों के खिलाफ जिन्होंने 7 अक्टूबर को हमारे लोगों की हत्या की, बलात्कार किया, उनके सिर काटे और उन्हें जला दिया। उन्होंने कहा, "हम लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ लड़ रहे हैं, जो दुनिया का सबसे भारी हथियारों से लैस आतंकवादी संगठन है, जो हमारी उत्तरी सीमा पर 7 अक्टूबर से भी बड़े नरसंहार की योजना बना रहा था और इसने लगभग एक साल तक इजरायल के शहरों और कस्बों पर रॉकेट दागे हैं। हम यमन में हूती और इराक और सीरिया में शिया मिलिशिया के खिलाफ लड़ रहे हैं, जिन्होंने मिलकर इजरायल के खिलाफ सैकड़ों ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं। हम ईरान के खिलाफ लड़ रहे हैं, जिसने पिछले हफ्ते इजरायल पर सीधे 200 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं और जो इजरायल के खिलाफ सात मोर्चों पर युद्ध के पीछे खड़ा है।"
उन्होंने कहा कि इजरायल तब तक नहीं रुकेगा जब तक वे युद्ध नहीं जीत लेते। नेतन्याहू ने कहा, ''ठीक है, मैं आपको यह बता दूं। इजरायल उनके समर्थन के साथ या बिना समर्थन के जीतेगा। लेकिन युद्ध जीतने के बाद भी उनकी शर्मिंदगी लंबे समय तक जारी रहेगी। इस बर्बरता के खिलाफ खुद का बचाव करते हुए, इजरायल सभ्यताओं की रक्षा कर रहा है, उन लोगों के खिलाफ जो हम सभी पर कट्टरता का अंधकार युग थोपना चाहते हैं। निश्चिंत रहें, इजरायल तब तक लड़ेगा जब तक कि हमारे लिए और पूरी दुनिया की शांति और सुरक्षा के लिए लड़ाई नहीं जीत ली जाती।''
इजरायली हवाई हमले में 19 लोगों की मौत
वहीं, गाजा पट्टी की एक मस्जिद पर इजरायली हवाई हमले में रविवार तड़के कम से कम 19 लोगों की मौत हो गयी। फलस्तीनी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इजरायल ने ईरान समर्थित आतंकवादी समूहों के खिलाफ युद्ध का दायर बढ़ाते हुए उत्तरी गाजा और दक्षिणी बेरूत में बमबारी तेज कर दी है। इजरायल सात अक्टूबर को हमास के हमले के करीब एक साल बाद भी उससे लड़ रहा है और उसने लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ नया मोर्चा खोल दिया है।मध्य देर अल-बला शहर के मुख्य अस्पताल के समीप एक मस्जिद में शरण लेने वाले विस्थापित लोगों पर हमला किया गया। इजराइल ने सबूत उपलब्ध कराए बिना कहा कि उसने हमास के कमांड एवं नियंत्रण केंद्र को निशाना बनाया है। इस बीच, सेना ने उत्तरी गाजा के जबालिया में नए सिरे से हवाई और जमीनी आक्रमण शुरू करने की घोषणा की, जहां इजरायल की स्थापना के आसपास 1948 के युद्ध के घनी आबादी वाले शरणार्थी शिविर स्थित हैं। उसने कई तस्वीरें और वीडियो प्रसारित की हैं जिनमें इलाके की ओर जा रहे कई टैंक दिखायी दे रहे हैं।
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


