ईरानी फौज का मुख्यालय, खामेनेई का घर और… इजरायल ने कर ली हमले की तैयारी

Oct 06, 2024 09:32 pm ISTGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान
share

  • Israel Iran war latest updates: इजरायल जल्द ही ईरान को मिसाइल हमलों का जवाब दे सकता है। ऐसी रिपोर्ट है कि इजरायल खामेनेई का घर, तेल के कुएं और रिवोल्यूशनरी गार्ड के मुख्यालय को निशाना बना सकता है।

ईरानी फौज का मुख्यालय, खामेनेई का घर और… इजरायल ने कर ली हमले की तैयारी

Israel Iran war:  ईरान ने 1 अक्टूबर को इजरायली धरती पर घंटेभर में 200 मिसाइल दागी। ईरान के हमलों से पूरे इजरायल में सायरन बजे। नुकसान ज्यादा नहीं हुआ, लेकिन ईरान ने हमलों से पूरे इजरायल को दहला दिया। इजरायल अब ईरानी हमलों को आत्मसम्मान की लड़ाई मान रहा है। इजरायल ने हमलों के तुरंत बाद जवाब देने की बात कही। इजरायली सेना ने कहा कि वो ईरान पर हमलें कहां-कहां करने वाले हैं, ये तय कर चुके हैं, जल्द ही वो समय भी आएगा। कल 7 अक्टूबर को हमास हमले की बरसी है और सूत्रों का कहना है कि इजरायल अब ईरान को बैलिस्टिक मिसाइल हमले का जवाब देने की तैयारी कर रहा है। चैनल 12 ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि इजरायल ने ईरान पर हमलों की जगह तय कर दी है। इसमें मुख्य रूप से सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का घर, तेल के कुएं और राष्ट्रपति आवास समेत कई महत्वपूर्ण जगह हो सकते हैं।

ईरान पर काउंटर अटैक की तैयारी कर रहे इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलांट ने कहा कि पिछले सप्ताह ईरान द्वारा किए गए बैलिस्टिक मिसाइल हमले का हमारी वायु सेना और हथियारों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि इजरायली वायु सेना अभी भी दुश्मन को उचित जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि ईरानी हमलों से इजरायल को मामूल क्षति हुई। गैलेंट ने इस बात पर भी जोर दिया कि इजरायल अपने विरोधियों से डरने वालों में से नहीं है। वह क्रिया की उसी हिसाब से प्रतिक्रिया देने में सक्षम है। उन्होंने संकेत दिया कि इजरायल जल्द ही ईरान को मिसाइल हमले का जवाब देगा।

सूत्रों का कहना है कि इजरायली सेना ईरानी तेल संयंत्रों, राष्ट्रपति परिसर, ईरानी सर्वोच्च नेता खामेनेई के घर और रिवोल्यूशनरी गार्ड के मुख्यालय को निशाना बनाने पर विचार कर रही है।

खामेनेई बोले- सब मुस्लिम देश एक हो जाएं तो अल्लाह की ताकत मिलेगी

इजरायल के संभावित हमलों के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने सोशल मीडिया पर मुस्लिम राष्ट्रों से एकजुटता का आह्वान किया है। उन्होंने लगातार कई पोस्ट किए। खामेनेई ने कहा कि ईरानी राष्ट्र का दुश्मन वही है जो फिलिस्तीन, लेबनान, इराक, मिस्र, सीरिया और यमन राष्ट्रों का दुश्मन है। दुश्मन एक ही है। दुश्मन के तरीके अलग-अलग देशों में अलग-अलग होते हैं। खामेनेई ने आगे लिखा- मुसलमानों के लिए कुरान की नीति यह है कि यदि आप, मुस्लिम राष्ट्र, आपस में इस एकजुटता को बनाए रखते हैं, तो ईश्वर की शक्ति आपका समर्थन करेगी। दूसरे शब्दों में, आप सभी बाधाओं को पार कर लेंगे और सभी शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।

हमलों से तिलमिलाए लेबनान की अपील

इजरायल ने लेबनान पर जमीनी हमला भी शुरू कर दिया है। इजरायली सेना का कहना है कि उसकी लड़ाई आम लेबनानवासियों से नहीं, हिजबुल्लाह आतंकियों से है। इसलिए सेना ने एक बार फिर साउथ लेबनान में रह रहे लोगों से जगह खाली करने की अपील की। इस बीच लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने युद्ध विराम के लिए "इज़राइल पर दबाव" डालने का आह्वान किया। बता दें कि अमेरिका लगातार इजरायल से लेबनान में हमले न करने की अपील कर रही है, दूसरी तरफ फ्रांस ने इजरायल को हथियार बिक्री न करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आह्वान किया है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।