
शांति समझौते के बीच इजरायल ने गाजा में बरसाए बम, आतंकी ठिकानों पर कड़ी कार्रवाई
इजरायली सेना ने राफा में हवाई हमलों की बात स्वीकार की है। उसने कहा है कि हमास आतंकियों ने सीजफायर तोड़ा और इजरायल की सेना पर गोलीबारी की थी। इजरायली पीएम नेतन्याहू ने कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया था।
इजरायली सेना ने राफा में हवाई हमलों की बात स्वीकार की है। उसने कहा है कि हमास आतंकियों ने सीजफायर तोड़ा और इजरायल की सेना पर गोलीबारी की थी। इसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए यह कार्रवाई की गई है। इजरायली पीएम नेतन्याहू ने इस कार्रवाई का आदेश दिया था। इजरायली सेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि आज दिन में आतंकियों ने आईडीएफ पर एंटी टैंक मिसाइलें दागीं। इसके अलावा उनकी तरफ से फायरिंग भी की गई। बयान में कहा गया है कि इजरायली सेना हमास के साथ समझौते की शर्तों के मुताबिक राफा इलाके में आतंकियों के बुनियादी ठिकाने को नष्ट करने गई।
बता दें कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजापट्टी में आतंकी ठिकानों पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया था। उन्होंने सुरक्षा बलों से कहा था कि आतंकियों के खिलाफ कड़ा ऐक्शन लिया जाए। साथ ही उन्होंने हमास के ऊपर सीजफायर तोड़ने का भी आरोप लगाया।
इजरायली सेना द्वारा जारी बयान में आगे कहा गया है कि आईडीएफ ने आतंकियों की गोलीबारी का जवाब हवाई हमलों से दिया। राफा एरिया को निशाना बनाते हुए फाइटर जेट्स से हमले किए गए और आर्टिलरी फायरिंग की गई। इजरायल के मुताबिक इसमें कई टनल्स और मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर्स को तबाह किया गया। इन सभी में आतंकी गतिविधियां चल रही थीं।
इससे पहले इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के ऑफिस की तरफ से बयान जारी हुआ। इसमें कहा गया कि हमास ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। इसको देखते हुए प्रधानमंत्री ने रक्षामंत्री और सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद आदेश दिया गया है कि गाजा पट्टी में आतंकियों के ठिकानों पर कड़ा ऐक्शन लिया जाए।


लेखक के बारे में
Deepakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




