28 Feb 2026, 01:19:26 PM IST
Israel-Iran war Live: अमेरिका के साथ वार्ता के बीच ही हो गया हमला
Israel-Iran war Live: अर्ध-आधिकारिक फार्स समाचार एजेंसी के मुताबिक, यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जुमहूरी इलाके के आसपास मिसाइलें गिरीं। सरकारी कार्यालयों वाले 'रिपब्लिक' क्षेत्र में भी विस्फोट की सूचना है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु मसले पर बातचीत का तीसरा दौर कल ही खत्म हुआ है। इस बातचीत के समाप्त होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संवाददाताओं से कहा था कि वह ईरान के साथ बातचीत की प्रगति से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने दोहराया कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
28 Feb 2026, 01:09:57 PM IST
Israel-Iran war Live: ईरान को नहीं बनाने देंगे परमाणु हथियार- ट्रंप
Israel-Iran war Live: ईरान में हमलों के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने दिया जाएगा। ट्रंप ने पहले भी कहा था कि अगर ईरान परमाणु डील नहीं करता है तो वह परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि ईऱान के सभी मिसाइल और परमाणु ठिकाने तबाह कर दिए जाएंगे
28 Feb 2026, 01:00:33 PM IST
Israel-Iran war Live: इजरायल में बज उठे सायरन
Israel-Iran war Live: इजरायल के हमले के बाद पूरे देश में आपातकाल लगा दिया गया और युद्ध के सायरन बजा दिए गए। इजरायल ने अपने नागरिकों को सचेत किया है कि ईरान कभी भी मिसाइल अटैक कर सकता है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी गई है।
28 Feb 2026, 12:55:06 PM IST
Israel-Iran war Live: इजरायल का साथ दे रहा है अमेरिका
Israel-Iran war Live: ईरान के खिलाफ शनिवार को किए गए इजराइली हमलों में अमेरिका भी हिस्सा ले रहा है। एक अमेरिकी अधिकारी और इस सैन्य अभियान से वाकिफ एक अन्य व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर यह जानकारी दी। तेहरान में कई जगहों पर धुएं के भयंकर गुबार देखे गए हैं।
28 Feb 2026, 12:51:30 PM IST
Israel-Iran war Live: इजरायल ने बंद कर दिया हवाई क्षेत्र
Israel-Iran war Live: इजराइल के हमले के बाद ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया। यह चेतावनी पायलटों को उस समय जारी की गई जब तेहरान में लगातार विस्फोटों की आवाजें सुनाई दे रही थीं। वहीं, अमेरिकी सेना ने इस हमले पर तुरंत कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
28 Feb 2026, 12:49:58 PM IST
Israel-Iran war Live: खामेनेई के कार्यालय के पास ही धमाके
Israel-Iran war Live: जानकारी के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई के कार्यालय के पास ही धमाके हुए हैं। यह भी कहा जा रहा है कि खामेनेई तेहरान से भाग निकले हैं। इस बार हमला इजरायल और अमेरिका ने मिलकर किया है।