हिजबुल्लाह ने इजरायल पर दागी 135 मिसाइलें, जवाब में लेबनान भी दहला; 120 ठिकाने तबाह
- हिजबुल्लाह ने इजरायल के तीसरे बड़े शहर हाइफा में 135 मिसाइलों से अटैक किया। जवाब में इजरायली सेना ने एक बार फिर लेबनान की धरती को दहलाया। उसकी वायुसेना ने 60 मिनट में लेबनान में 120 ठिकानों को तबाह कर दिया।

इजरायली सेना लेबनान और गाजा में हिजबुल्लाह और हमास के खिलाफ जंग जारी रखे हुए है। कुछ दिन पहले इजरायली सेना ने लेबनान में एक साथ 1600 ठिकानों पर हमला किया और हिजबुल्लाह को कड़ी चोट पहुंचाई थी। सोमवार को हिजबुल्लाह ने सप्ताहभर में इजरायल पर दूसरा बड़ा हमला किया। उसने तीसरे बड़े शहर हाइफा में 135 “फादी 1” मिसाइले दागी। जवाब में इजरायल ने भी लेबनान को दहलाया। हिजबुल्लाह के 120 ठिकानों पर बमबारी की और उन्हें तबाह कर दिया।
इज़रायली सेना ने कहा कि उसने सोमवार को व्यापक हमलों के तहत 60 मिनट की अवधि के भीतर दक्षिणी लेबनान में 120 से अधिक हिजबुल्लाह ठिकानों पर हमला किया और उन्हें तबाह कर दिया। सेना ने एक बयान में कहा, "आईएएफ (वायु सेना) ने एक व्यापक हवाई अभियान चलाया और एक घंटे के भीतर दक्षिणी लेबनान में 120 से अधिक आतंकी ठिकानों पर हमला किया।"
हिजबुल्लाह ने इजरायल पर दागी 135 मिसाइलें
हिज़्बुल्लाह ने सोमवार को इज़रायल के तीसरे सबसे बड़े शहर हाइफ़ा पर रॉकेट दागे। गाजा में इजरायल से लड़ने वाले फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के सहयोगी, ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने 135 "फादी 1" मिसाइलों के साथ हाइफा के दक्षिण में एक सैन्य अड्डे को निशाना बनाया। इज़रायल की सेना ने कहा कि सोमवार शाम 5 बजे तक इज़राइली क्षेत्रों बमबारी हुई। हमले से मध्य इज़राइल के हाइफ़ा क्षेत्र में दस लोगों और दक्षिण में दो अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है।
खामेनेई बोले- 7 अक्टूबर फिलिस्तीनियों के लिए बेजोड़ याद
ईरान ने सोमवार को इजरायल पर हमास के 7 अक्टूबर के हमले को फिलिस्तीनियों के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने सोशल मीडिया पर लिखा- "अल-अक्सा" ऑपरेशन ने ज़ायोनी शासन को 70 साल पीछे धकेल दिया है। बता दें कि पिछले साल सात अक्टूबर को हमास ने दक्षिण इजरायल पर 20 मिनट में 5000 से अधिक मिसाइल दागी और 1200 लोगों को मार डाला। इसके बाद सीमा में घुसपैठ करके जमकर कत्लेआम किया। 250 से अधिक लोगों को बंधक बना दिया और सैकड़ों को मार डाला।
लेबनान हमले में कई निर्दोषों की जान गई
लेबनान के विभिन्न क्षेत्रों में इजरायली हवाई हमलों में 11 लोग मारे गए और 17 अन्य घायल हो गए हैं। लेबनान के आधिकारिक और सैन्य सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार रात इजरायली हमले में 11 लेबनानी मारे गये और 17 लोग घायल हो गये। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, माउंट लेबनान गवर्नरेट के एले जिले के कायफौन गांव में एक आवासीय इमारत पर इजरायली हवाई हमले में छह लोग मारे गए और 13 अन्य घायल हो गए। इजरायल के ही एक अन्य हवाई हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


