गाजा में इजरायल का ऐक्शन जारी, हमास के सैन्य प्रमुख को मार गिराया
इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने हमास के सैन्य प्रमुख कमांडर इज्जेदीन अल हद्दाद को मौत के घाट उतार दिया है। हमास के अधिकारियों ने भी हद्दाद की मौत की पुष्टि की है।

इजरायली सेना ने शनिवार को ऐलान किया है कि उसने हमास के सैन्य प्रमुख इज्जेदीन अल हद्दाद को हवाई हमले में मार गिराया है। इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) की तरफ से बताया गया कि हद्दाद उन हमास कमांडरों में शामिल था, जिसने 7 अक्तूबर का प्लान बनाया था। गाजा में हवाई हमले के बाद सेना और इजरायल की घरेलू सुरक्षा एजेंसी ने इस ऐक्शन की पुष्टि की। सेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "आईडीएफ और आईएसए घोषणा करते हैं कि कल गाजा शहर के इलाके में एक सटीक हमले में आतंकवादी इज्जेदीन अल-हद्दाद को मार गिराया गया।"
इजरायल की तरफ से आए इस बयान के बाद हमास के अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक हमास के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को इजरायली हवाई हमले में हद्दाद की मौत हो गई है। अधिकारियों ने कहा, "हद्दाद शुक्रवार को एक रिहायशी अपार्टमेंट में मौजूद थे। उसी दौरान वहां पर हुए हमले में उनकी जान चली गई।" गौरतलब है कि हद्दाद की मौत के बाद हजारों की संख्या में लोग उसके जनाने में शामिल हुए। इसमें छोटे बच्चे भी शामिल थे।
7 अक्तूबर के हमले की प्लानिंग में था शामिल
इजरायली सेना की तरफ से बताया गया हद्दाद 7 अक्तूबर के हमले की योजना बनाने में शामिल था। सेना ने कहा, “हद्दाद उन बाकी बचे हमास के आतंकियों में से एक था, जिसने 7 अक्तूबर को हुए हमले की योजना बनाई थी और उसे अंजाम देने का निर्देश दिया था। इसके अलावा युद्ध के दौरान भी हद्दाद ने बड़ी संख्या में इजरायली बंदियों को अपनी कैद में रखा था। इस दौरान उसने अपनी जान बचाने के लिए बंधकों को शील्ड के रूप में भी उपयोग किया था।”
लेखक के बारे में
Upendra Thapakउपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


