फालतू की मांगें कर रहा था अमेरिका, ईरान ने बताई इस्लामाबाद वार्ता फेल होने की वजह

Apr 12, 2026 09:25 am ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share

इस्लामाबाद में फेल हुई वार्ता को लेकर ईरान ने कहा है कि अमेरिका फालतू की मांगें रख रहा था जिसे मानना असंभव है। ईरान ने कहा कि वह अपने देश के लोगों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। 

फालतू की मांगें कर रहा था अमेरिका, ईरान ने बताई इस्लामाबाद वार्ता फेल होने की वजह

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच चली वार्ता 21 घंटे के बाद बेनतीजा ही समाप्त हो गई है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि वार्ता को लेकर एक अच्छी तो एक बुरी खबर है। उन्होंने कहा, अच्छी खबर यह है कि दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर वार्ता हुई। बुरी खबर यह है कि बिना किसी समझौते के ही वह पाकिस्तान से वापस जा रहे हैं। उन्होंने इतना जरूर कहा कि ईरान को फाइनल और बेस्ट ऑफर दे दिया गया है और अब मानना या ना मानना उसके ऊपर है। वहीं ईऱान ने कहा कि 'फालतू की मांगों' की वजह से वार्ता सफल नहीं हो पाई।

ईरान ने क्या बताई वजह

ईरान के सरकारी प्रसारक ने टेलिग्राम पर बताया, राष्ट्र हितों और ईरान के लोगों के अधिकारों के लिए इस्लामाबाद में ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका के साथ 21 घंटे तक बात की। ईरान के प्रतिनिधिमंडल के सकारात्मक रुख के भा भी अमेरिका की तरफ से बेवजह की मांगें रखी गईं। इसीलिए वार्ता में अवरोध पैदा हो गया और वार्ता बिना किसी परिणाम के खत्म हो गई। जेडी वेंस की प्रेस वार्ता के कुछ देर बाद ही यह बयान जारी किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इतना रास्ता जरूर खुला रखा है कि उनके प्रस्ताव को अगर ईरान मानता है तो कोई सकारात्मक परिणाम अब भी निकल सकता है।

क्या है 'बुरी खबर'

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा कि बुरी खबर यह है कि अमेरिका की शर्तों को ईरान ने मानने से इनकार कर दिया है। वह परमाणु हथियार बनाना भी नहीं बंद करना चाहता है। वेंस ने कहा कि परमाणु हथियारों पर रोक लगाना अमेरिका का प्रमुख लक्ष्य है जिसे ईरान मानने से साफ इनकार कर रहा है। बातचीत के जरिए हम ईरान को यही बात समझाना चाहते थे जो कि वह समझने को तैयार ही नहीं है। बुरी खबर यही है कि हमारे बीच कोई समझौता नहीं हो पाया। यह ईरान के लिए ही नहीं बल्कि अमेरिका के लिए भी बुरी खबर है।

राष्ट्रपति ट्रंप से भी की बात

वेंस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी लगभग 6 बार बात की। बता दें कि 47 साल के बाद पहली बार अमेरिका और ईरान के बीच इस स्तर पर वार्ता हो रही थी। वेंस के साथ उनकी टीम में विशेष राजदूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जारेड कुशनर भी शामिल थे जो कि उनके मुख्य सलाहकार भी हैं। वहीं ईरान की तरफ से संसद के स्पीकर मोहम्मद गालिबाफ और विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची आए थे।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।